स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: सड़कों व प्लाॅटों से नहीं हटा कूड़ा, सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: सड़कों व प्लाॅटों से नहीं हटा कूड़ा, सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के हिसाब शहर में नपा की तैयारी अधूरी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियाें में नपा पिछड़ती जा रही है। मार्च का अंतिम सप्ताह शुरू हाेने वाला है और शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम कभी भी पहुंच सकती है। अब तक नपा की तैयारियां पूरी नहीं हाे पाई हैं। शहर के मुख्य मार्गाें और खाली प्लाटाें पर लगे कचरे के ढेर अब घूड़े में बदलने लगे हैं। नपा ने शहर के बाजार क्षेत्र में ताे जुर्माने की कार्रवाई कर लाेगाें काे सड़क और नालियाें में कचरा न फेंकने की हिदायत दी थी, लेकिन इसका असर व्यवसायियाें पर नहीं पड़ा है। शहर की नालियाें सहित मुख्य मार्गाें के किनारे और खाली प्लाटाें पर कचरे के ढेर कम नहीं हाे रहे हैं।

शहर में यहां हाे रही गंदगी
शहर के ग्वालटाेली पुलिया, बीटीआई राेड, मीनाक्षी टाकीज राेड, नलकूप काॅलाेनी सदरबाजार, आईटीआई राेड, पहाड़िया राेड सहित बस स्टैंड के पास, इंदिरा चाैक, सेंट्रल बैंक, विवेकानंद घाट परिसर के पास कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं।

ये हैं इनके जिम्मेदार

नगरपालिका
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम काे यह कचरे के ढेर मिलते हैं ताे निश्चित ही नपा के नंबर स्वच्छता में कम हाेेंगे। हालांकि नपा कई स्थानाें से कचरे के ढेर हटाने के लिए ट्राॅलियाें और कचरा वाहनाें ने से कचरा हटाने का काम करा रही है, फिर भी यह ढेर सफाई के बाद यथावत हाे जाते हैं। सड़कों और कचरे के ढेरों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।

^सार्वजनिक स्थलाें और खाली प्लाटाें से कचरे के ढेर हटाने के लिए निरंतर नपाकर्मी लगे हुए हैं। लाेगाें काे हिदायत देने के साथ जुर्माने की कार्रवाई भी निरंतर चल रही है। कचरा वाहनाें की मदद से कचरा हटाया जा रहा है।
-प्रतिमा बेलिया, स्वच्छता नाेडल अधिकारी, नपा

खबरें और भी हैं…



Source link