Ind vs Eng: ODI में Rohit Sharma और Shikhar Dhawan का कमाल, गिलक्रिस्ट और हेडन को छोड़ा पीछे

Ind vs Eng: ODI में Rohit Sharma और Shikhar Dhawan का कमाल, गिलक्रिस्ट और हेडन को छोड़ा पीछे


पुणे: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकीय साझेदारी करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित और धवन ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की.

रोहित-धवन वनडे में 17 बार शतकीय साझेदारी कर चुके

रोहित और धवन ने इसके साथ ही गिलक्रिस्ट और हेडन के वनडे में 16 बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. रोहित और धवन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं. वे सबसे अधिक शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

सचिन और गांगुली की जोड़ी टॉप पर 

इनसे पहले भारत के ही सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है, जिसने वनडे में सर्वाधिक 21 बार 100 से उससे अधिक रनों की साझेदारी की है. गिलक्रिस्ट और हेडन इस लिस्ट में तीसरे जबकि वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनीज और डेसमंड हेंस की जोड़ी 15 शतकीय साझेदारी के साथ चौथे स्थान पर है. इस बीच, वनडे में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी सचिन और गांगुली के नाम है, जिन्होंने 26 बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी है, जिन्होंने 20 बार यह कारनामा किया है. तीसरे स्थान पर रोहित और विराट कोहली हैं, जिन्होंने 18 बार तथा चौथे स्थान पर रोहित और धवन हैं, जिन्होंने 17 बार शतकीय साझेदारी की है. 

 





Source link