हर्ष बिक्रम रणजी ट्रॉफी में उतर चुके हैं.
आईपीएल (IPL 2021) के मौजूदा सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होनी है. सभी टीमों का कैंप शुरू हो चुका है. हालांकि काेई टीम होम ग्राउंड पर मैच नहीं खेलेगी.
- Last Updated:
March 28, 2021, 5:26 PM IST
6 फीट 3 इंच के हर्ष विक्रम सिंह आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं. दिल्ली में शामिल बल्लेबाजों को हर्ष विक्रम अपनी रफ्तार से चौंकाते रहे हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हर्ष लंबे-लंबे छक्के भी लगाते हैं. इससे पहले 2020 में हर्ष विक्रम सिंह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे और दुबई भी गए थे. हर्ष ने अपनी गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे को प्रभावित किया है. विशेषज्ञों की मानें तो जल्द हर्ष विक्रम सिंह खुद की पहचान बना सकते हैं. टी20 के मौजूदा सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होनी है. इस बार मुकाबले 6 वेन्यू पर होने हैं. कोई भी टीम घर पर मैच नहीं खेलेगी.
रणजी ट्रॉफी में कर चुके हैं कमाल
हर्ष विक्रम सिंह जमुई से निकलकर दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की. हर्ष यूनिवर्सिटी टीम के कप्तान भी रहे. 2018 में अपने पहले रणजी मैच में बिहार की तरफ से खेलते उन्होंने शानदार खेल दिखाया था. नागालैंड के खिलाफ बिहार की टीम 80 रन पर ही 9 विकेट गंवा चुकी थी. 10वें नंबर पर उतरे हर्ष ने 48 रन की शानदार पारी खेलते हुए बिहार का स्कोर 150 पहुचांया था. टीम यह यह मैच अंत में जीता भी था.