Mahindra की कारों पर 3 लाख रुपये तक डिस्काउंट – महिंद्रा भी इस महीने अपने गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रहा है. कंपनी सबसे ज्यादा अपने लग्जरी एसयूवी Alturas G4 पर 3 लाख तक डिस्काउंट दे रही है, हालाँकि ये ऑफर स्टॉक रहने पर ही वैध है. इसके अलावा कंपनी अपने XUV300 पर 49,500 तक की छूट दे रही है, अपने एसयूवी स्कॉर्पियो पर 36,042 रुपये की छूट दे रही है और अपने बोलेरो पर 17,500 रूपये तक की छूट दे रही है.
यह भी पढ़ें: झटका: 1 अप्रैल से Honda की ये धांसू बाइक होगी महंगी! रॉयल एनफील्ड को देती है टक्कर
Hyundai की कारों पर 1 लाख रुपये तक की छूट – हुंडई भी इस महीने अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दे रही है. हुंडई एलांट्रा पर सबसे ज्यादा 1 लाख की छूट दे रही है. इसके साथ हुंडई औरा पर 70 हजार, हुंडई Nios पर 60 हजार और अपनी सैंट्रो पर 50 हजार तक की छूट दे रही है.Tata की कारों पर मिल रही है 65 हजार रुपये तक की छूट – टाटा अपने कारो पर 65,000 हजार तक की छूट दे रही है. कंपनी अपने एसयूवी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा हैरियर पर सबसे ज्यादा 65,000 की छूट दे रही है. वही कंपनी अपनी सेडान टिगोर पर 30 हजार, अपने हैचबैक टाटा टियागो पर 25 हजार रुपये और अपने टाटा नेक्सन पर 15 हजार तक की छूट दे रही है.
यह भी पढ़ें: Video: गर्मी के मौसम में ये गैजेट देगा राहत, बाइकर्स के हेलमेट को रखेगा ठंडा-ठंडा कूल
Maruti भी दे रही है 52,000 रुपये तक की छूट – मारुती भी इस महीने अपने गाड़ियों पर इस महीने भारी डिस्काउंट दे रही है. कंपनी अपने ‘माइक्रो-एसयूवी’ S-Presso पर 52,000 की छूट दे रही है, सेलेरियो पर 47,000 रुपये, आल्टो पर 39 हजार तक की छूट और सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक Swift (स्विफ्ट) पर 37,000 रुपये तक की छूट दे रही है.