Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
खलिहान में रखी सरसों की फसल नष्ट होने के बाद आई फायर बिग्रेड ने घटना स्थल पर पानी डाला।
- मामला अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ीत गांव के हार का।
- पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले फसल जल चुकी थी।
अटेर थाना क्षेत्र के खड़ीत गांव के चार किसानों की फसल जलकर खाक हो गई। यह सरसों की फसल खलिहान में रखी थी। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते किसानों के आंखों के सामने खून-पसीने से पैदा की फसल नष्ट हो गई। किसानों की शिकायत पर अटेर थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। इस आगजनी में किसानों की करीब पंद्रह से बीस लाख की फसल का नुकसान हुआ है।
खड़ीत गांव के किसान दीपक राजौरिया पुत्र श्याम सुंदर, दीपू पुत्र दशरथ शर्मा, अनुरूद्ध पुत्र रामकिशन, भीमसेन पुत्र कल्याण राठौर की सरसों की फसल एक साथ एक ही खलिहान में रखी थी। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खलिहान में अचानक आग की लपटें उठता देख। खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे किसानों ने एफआरवी और फायर बिग्रेड को सूचना की। किसानों की सूचना पर करीब पांच बजे तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक फसल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
किसानों ने आगजनी से फसल नष्ट होने की शिकायत को दोपहर के समय अटेर थाना पहुंचकर दर्ज कराई। किसानों ने पुलिस से पंद्रह से बीस लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने आगजनी से नष्ट हुई फसल की कीमत दस लाख आंकी है। पुलिस ने अज्ञात कारण से आगजनी से फसल नष्ट होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
किसानों ने पांच हेक्टेयर में पैदा की सरसों की फसल रखा था एक खलिहान में
सरसों की फसल पक जाने के बाद चार किसानों ने एक ही खलिहान में पांच हेक्टेयर में पैदा की सरसों की फसल को रखा था। उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि खून पसीना बहाकर पैदा की गई फसल कुछ घंटों की आग की वजह से स्वाह हो जाएगी। चार किसानों की पांच हेक्टेयर सरसों की फसल की कीमत करीब पंद्रह से बीस लाख होना बताई है। वे फसल की थ्रेशिंग करने का इंतजार कर रहे थे। यह किसान फसल की रखवाली के लिए खलिहान में भी रात के समय सोते थे। परंतु एक छोटी से आग की चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।