Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बरगी थाना क्षेत्र स्थित मढ़ गोरखपुर ग्राम से लगे जंगल में एक युवक की अधजली लाश बरामद की गई है। जंगल में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद कर प्रकरण की जाँच शुरू की। प्रारंभिक जाँच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को जलाने के बाद जंगल में फेंका गया है।
जंगल में मिली लाश दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस लाश की पहचान स्थापित करने में जुटी है। बरगी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरगी घंसौर मार्ग पर स्थित ग्राम मढ़ गोरखपुर के बीट गार्ड अमित त्रिपाठी ने सुबह जंगल में एक लाश पड़ी होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अधजली लाश बरामद की, जो कि बुरी तरह सड़ व गल चुकी थी और बदबू मार रही थी। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के करीब है। युवक की हत्या करने के बाद शव को जलाया गया और जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के ग्रामों व जिलों के थानों में इसकी सूचना भेजी गई है।
हत्या कर फेंकी गई लाश
जंगल में एक युवक की अधजली लाश मिली है। प्रारंभिक जाँच में प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद लाश को जंगल में फेंका गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामले का खुलासा हो सकेगा।
-रवि चौहान, सीएसपी बरगी