टोटल लॉकडाउन: 371 दिन बाद जनता कर्फ्यू सा नजारा, शाम को जरूरी काम वाले निकले

टोटल लॉकडाउन: 371 दिन बाद जनता कर्फ्यू सा नजारा, शाम को जरूरी काम वाले निकले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मी मोर्चा संभालते नजर आए

कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन ने 371 दिन बाद फिर जनता कर्फ्यू (22 मार्च 2020) की याद ताजा कर दी। तब भी स्वेच्छा से बंद था, रविवार को भी नागरिकों ने संयम बरतते हुए लॉकडाउन को सफल बनाया। हालांकि जो नहीं मानने वाले थे वे आदत से बाज नहीं आए। इन्हें प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों को सख्ती दिखाना पड़ी। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड अपडेट लेते रहे। लॉकडाउन शांतिपूर्ण रहा। शाम को फेरी वाले दूध बांटते नजर आए। अब 4 अप्रैल को लॉकडाउन रहेगा।

चांदनी चौक : पुलिस बोली – लॉकडाउन चल रहा है, कोई काम-वाम नहीं चलो घर जाओ,

समय – सुबह 11.10 बजे नजारा – तीन पुलिसकर्मी चौराहे पर खड़े थे। सराफा बाजार होने से व्यापारियों ने पूरी तरह बंद रखा, लेकिन घर में नहीं बैठे। कई व्यापारी शटर थोड़ा ऊंचा करके बार-बार ओटले पर आकर बैठ रहे थे। वहीं एक वाहन चालक को पुलिसकर्मियों ने डंडा दिखाकर रोका तो कहने लगा जरूरी काम है। इस पर पुलिसकर्मी बोले पता नहीं है क्या लॉकडाउन चल रहा है। कोई काम-वाम नहीं चलो घर जाओ। एक और वाहन आया, पीछे महिला बैठी थी। पूछने पर बाइक चालक ने बताया अस्पताल जा रहा हूं।

सुबह अलर्ट रहे, दोपहर को सुस्ताए समय – दोपहर 11.30 बजे स्थान – राम मंदिर चौराहा नजारा – सुबह पुलिसकर्मियों के साथ नगर सुरक्षा समिति के युवा अलर्ट रहकर चेकिंग करते हुए जरूरी काम वालों को ही जाने दे रहे थे। ऐसे ही तीन सवारी आ रहे एक वाहन को पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने रोका। पूछने पर कहां जा रहे हैं, यह नहीं बता पाए। इस पर पुलिस वालों ने लौटा दिया। इसके बाद धूप बढ़ी तो एक-दो पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी सुस्ताने चले गए। शाम 5 बजे से फिर चेकिंग शुरू कर दी है।

दो बत्ती चौराहा : सुबह की सख्ती का असर शाम तक रहा, सुनसान रहा चौराहा

समय – दोपहर 1.45 बजे नजारा – शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा सुनसान पड़ा था। पुलिसकर्मी पान की दुकान के शेड के नीचे खड़े होकर नजर रखे थे। पूछने पर प्रवीण कुमार ने बताया सुबह तीन-चार घंटा सख्ती करना पड़ी। कुछ युवा फिजूल ही बाइक लेकर घूमने निकले पड़े थे। पूछताछ करने पर कुछ विरोध भी करने लगे लेकिन कार्रवाई करने का बोलकर सबको घर भेजा। अब शांति है। स्टेशन और बस स्टैंड पर आने-जाने वाले गुजर रहे हैं। शाम 5 बजे बाद लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, हालांकि सारी जरूरी काम वाले हैं।

पुलिसकर्मी नजर नहीं आए, पेट्रोल पंप चालू समय- दोपहर 1.10 बजे स्थान- फव्वारा चौक चौराहा नजारा- चौराहे पर एक भी पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं थे जबकि इसके पहले लॉकडाउन में यहां हर समय दो पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। लॉकडाउन के चलते इक्का दुक्का वाहन गुजर रहे थे। इसी चौराहा पर दो पेट्रोल पंप हैं। इसमें से एक बंद था और दूसरा चालू था। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का कहना था कि डायल 100 व एंबुलेंस में पेट्रोल भरने के लिए चालू रखा है। हालांकि पंपकर्मी दूसरे वाहनों में भी पेट्रोल भरते रहे।

प्रशासन ने जिम्मेदारी निभाई… अब आपकी बारी

हमारे जिले में कोरोना के एक्टिव केस 500 से ज्यादा हैं। संख्या बढ़ने की आशंका लगातार बनी हुई है। ऐसे में अब आपको सावधानी रखना होगी। रविवार को लॉकडाउन लगाकर प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन, यदि कोरोना की चैन ब्रेक करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल… {घर में रहे – बेवजह बाहर न निकलें। ऑफिस, व्यापार या अन्य जरूरी काम होने पर सिर्फ एक सदस्य को भेजें। युवा वर्ग घूमने की आदत छोड़ दें। बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा सावधानी रखें। {मास्क पहनें – यह सबसे जरूरी है, क्योंकि इससे आपका ज्यादातर बचाव होगा। इसे भी सिर्फ चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद के बचाव के लिए पहनें। {सैनिटाइजेशन – सैनिटाइजेशन करें, कई लोगों ने ये आदत छोड़ दी है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही चेहरे पर लगाएं। बार-बार धोएं। {जांच – यदि तबीयत बिगड़ती है तो… घर में इलाज ना करें। डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।​​​​​​​​​​​​​​

खबरें और भी हैं…



Source link