नौकरी न करने की थी धमकी: पुलिस ने महिला पटवारी की शिकायत पर Ex Beo पर दर्ज की FIR

नौकरी न करने की थी धमकी: पुलिस ने महिला पटवारी की शिकायत पर Ex Beo पर दर्ज की FIR


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिटायर्ड बीईओ पर एफआईआर दर्ज की मांग करते हुए पटवारी संघ के पदाधिकारी।

  • पटवारी संघ ने हड़ताल पर जाने की दी थी चेतावनी

लहार क्षेत्र में पदस्थ महिला पटवारी को बीते दिनों रिटायर्ड बीईओ ने धमकाते हुए गाली-गलौज की थी। इस मामले में पटवारी संघ लामबंद हो गया था। लहार थाना पुलिस ने महिला पटवारी की शिकायत पर रिटायर्ड बीईओ के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बीते दिनों वार्ड क्रमांक 13 में रहने वाली महिला पटवारी अर्चना भदौरिया के घर पहुंचकर रिटायर्ड बीईओ कप्तान सिंह ने अभद्र व्यवहार किया। रिटायर्ड बीईओ ने महिला पटवारी को जान से मारने की धमकी दी और नौकरी न करने की बात कही थी। यह शिकायत पटवारी अर्चना भदौरिया ने पुलिस थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पटवारी संघ लामबंद हो गया। पटवारी संघ ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार नवीन भारद्वाज को ज्ञापन दिया था। पटवारी संघ ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर रिटायर्ड बीईओ पर मामला दर्ज नहीं हुआ तो बस्ता जमा करके पटवारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पुलिस थाना लहार में रिटायर्ड बीईओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link