- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Woman Was Raped By Drinking Intoxicating Syrup, Blackmailing Her For 10 Lakh Rupees By Making A Video, Sending Objectionable Photos To Her Husband
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजयुमो नेता ने महिला के साथ किया रेप, ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांग रहा था।
- महिला की शिकायत पर महिला थाने में रेप व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज
- भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों के बाद पार्टी की किरकिरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ एक महिला से रेप करने और 10 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी का पीड़ित महिला के घर आना जाना था। पति की गैर मौजूदगी में उसने महिला को नशीला शरबत पिलाकर रेप किया और वीडियो बना लिया। महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर रेप व ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू का अपने ही वार्ड निवासी एक महिला के घर आना-जाना था। महिला का पति सरकारी नौकरी में बाहर है। वर्ष 2019 में महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी पहुंचा। उसने शरबत पीने बनाने के लिए कहा। महिला शरबत लेकर आई तो उसे फिर पानी लाने भेज दिया। इसके बाद महिला के गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया।
अर्द्धबेहोशी हालत में महिला से किया रेप
अर्द्धबेहोशी हालत में महिला के साथ रेप किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला आरोपी की हरकतों से तंग आ गई। परेशान होकर सितंबर 2020 में वह पति के पास रहने चली गई। आरोपी की हरकत इसके बाद भी नहीं रुकी। वह महिला को सोशल काॅल कर ब्लैकमेल करने लगा।
ब्लैकमेल कर मांग रहा था 10 लाख रुपए
उसे धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने लगा। वह महिला पर वापस आने का भी दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके पति के पास महिला की आपत्तिजनक फोटो और बातचीत के अंश मैसेज कर दिए। पति ने पीड़िता से सच्चाई पूछी तो उसने सारा हाल कह सुनाया। इसके बाद पीड़िता को लेकर उसका पति जबलपुर आया और महिला थाने में आरोपी राजेश श्रीवास्तव के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा के मुताबिक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
-
MP में होली: इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत कई शहरों की सड़कों पर सन्नाटा, ग्वालियर में जमकर मना रहे होली, गली-मोहल्लों में रंग-गुलाल और पिचकारी के साथ मस्ती
- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना का संक्रमण बेकाबू: 10 दिन में कोरोना के 1348 नए केस आए सामने, 10 ने तोड़ा दम, 610 ही हो पाए ठीक
- कॉपी लिंक
शेयर
-
युवक की हत्या कर शव को जलाया!: बरगी-घुंसौर रोड के जंगल में मिली अधजली लाश, पहचान नहीं
- कॉपी लिंक
शेयर
-
लॉकडाउन की सख्ती से सड़कों पर सन्नाटा: गली-चौराहे पर बैठी पुलिस, चप्पे-चप्पे पर निगरानी, बंदिशों में जली होलिका, होली भी मनाना होगा घर में
- कॉपी लिंक
शेयर