- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In The Colony And Societies, The Children Painted Colorful, The Elders Played Holi With Gulal.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में सोसायटियों और कॉलोनियों में बच्चों ने रंग गुलाल और पिचकारी के साथ खूब मस्ती की। अयोध्या बायपास की कॉलोनी में रंग खेलते बच्चे।
राजधानी में सोमवार को होली पर कॉलोनी और सोसायटियों में बच्चों और बढ़ो ने रंग-गुलाल खेला। वहीं, कुछ लोग सड़कों पर भी रंग गुलाल लगाते के साथ घूमते नजर आए। पुलिस ने जगह-जगह रास्तों को बंद किया हुआ है। हालांकि सड़कों पर कम ही लोग निकले।
बावड़िया कला होशंगाबाद रोड पर एक दूसरे को गुलाल लगाते और बढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए।
भोपाल कलेक्टर ने लोगों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सार्वजनिक जगह पर एकत्रित न होने और बेवजह न घूमने के साथ ही घर पर ही होली की परंपरा का निर्वहन करने की अपील की थी।
अयोध्या बायपास स्थित कॉलोनी में रंग खेलते बच्चे
भोपाल में सुबह से ही कई जगह रंग और गुलाल की दुकानें खुल गई थी। लोग रंग-गुलाल और बच्चों के लिए पिचकारी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे। धीरे धीरे कॉलोनियों में रंग और गुलाल खेलना शुरू हो गया। कॉलोनियों और सोसायटियों में बच्चें पिचकारी के साथ मस्ती करते दिखे। वहीं, युवाओं ने अपने साथियों और बढ़े बुजुर्गों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कोलार रोड स्थित कॉलोनी में होली पर एक पिचकारी से कलर डालते हुए बच्चें