Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंदसौर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विशाल के शव को परिजन ले जाते हुए।
- शामगढ़ के पास जूनापानी तालाब की घटना
शामगढ़ में होली का उत्सव मातम में तब्दील हो गया। यहां शामगढ़ के नजदीक ग्राम जूनापानी के यहां स्थित तालाब में तीन दोस्त डूब गए। तीनों 11वीं में साथ ही पढ़ते थे। इनमें से एक को तैराक ने बचा लिया, जबकि दो की मौत हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई फिरोज कुरैशी ने बताया, गोपाल (17) पिता श्याम सुंदर व्यास, विशाल (17) पिता अशोक बैरागी व संस्कार (16) पिता विनोद तीनों निवासी शामगढ़ नगर सुबह घर से होली खेलने निकले थे। रंग खेलने के बाद दोपहर करीब 1 बजे तीनों 5 किमी दूर जूनापानी ग्राम स्थित नहाने के लिए तालाब पर पहुंचे। यहां नहाते समय गोपाल व विशाल की डूबने से मौत हो गई।
संस्कार को शामगढ़ के तैराक रोशन पंजाबी ने बचा लिया। दो के शव भी निकाल लिए गए। तालाब में करीब 15 फीट पानी भरा है। शामगढ़ तहसीलदार आरएल मुनिया ने बताया कि मृतकों के मुआवजे का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। पानी में डूबने से मौत पर 4–4 लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है।
होश में आने के बाद बताया कि दो दोस्त और डूबे हैं
तैराक रोशन पंजाबी ने संकल्प को डूबते देख लिया। उसने संकल्प को तो निकाल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां आधे घंटे में होश आ गया। इसके बाद उसने बताया, दो दोस्त और डूबे हैं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। बताया जाता है, दोनों ही परिवार के इकलौते लड़के थे। शाम को दोनों शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।