- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- MLA Husband Accused Govind Was Also Absconding In Jammu And Rajasthan, Many Evidences Will Be Revealed During Interrogation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यायालय परिसर में रही कड़ी सुरक्षा। इनसेट में आरोपी गोविंद सिंह
- देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में विधायक पति आरोपी गोविंद से पूछताछ कर रही पुलिस
हटा के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड का आरोपी गोविंद सिंह दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान दमोह पुलिस हत्याकांड मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई साक्ष्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार पथरिया से बसपा विधायक रामबाई के पति आरोपी गोविंद सिंह ने फरारी के दौरान कई राज्यों में शरण ली थी। वह दमोह से निकलकर जम्मू, राजस्थान और उत्तप्रदेश भी पहुंचा था। यहां सहयोगियों की मदद से कुछ दिन छिपा रहा।
पुलिस ने सख्ती बढ़ाई तो बाहर आया और पुलिस के सामने आ गया। मामले में दमोह पुलिस आरोपी गोविंद सिंह से देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई राज सामने आने की संभावना है।
17 गाडिय़ों की सुरक्षा में आरोपी को लाए, दो दिन की मिली रिमांड
भिंड में आरोपी गोविंद सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद उसे दमोह जिले के हटा लाया गया। पुलिस कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में आरोपी को हटा लेकर पहुंची। इस दौरान 17 वाहनों का काफिला आरोपी की सुरक्षा में तैनात रहा। न्यायालय पहुंचते ही परिसर में चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं मामले की भनक लगते ही आरोपी गोविंद सिंह और विधायक पत्नी के समर्थक न्यायालय परिसर के सामने पहुंचे।
इधर, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। इस पर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आरोपी गोविंद सिंह को दो दिन की रिमांड पर भेजा।