- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- For The First Time In The Season, Daytime Mercury Crossed 40 Degrees, Night Temperature Also Crossed 21 Degrees.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो गई। इस कारण इंदौर सहित पूरे प्रदेश में वातावरण शुष्क होते ही तापमान में इजाफा होने लगा है। साेमवार काे रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री बढ़कर 40.2 तक पहुंच गया। रविवार काे पारा 38.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, रात का तापमान 21.1 रिकार्ड हुआ है। इस साल मार्च का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा था। उधर, रविवार रात न्यूनतम तापमान शनिवार के 19.4 डिग्री की अपेक्षा 1 डिग्री बढ़कर 20.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग का अनुमान है गर्मी से आगामी दिनों में राहत मिलने के आसार नहीं हैं, बल्कि अप्रैल शुरू होते ही तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। इधर, 3 दिन में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री बढ़ा है। शुक्रवार को 34.8, शनिवार को 36.8 और रविवार को 38.3 डिग्री रहा। सोमवार को तापमान 39 डिग्री से ज्यादा रहने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से अधिक रहेगा। अप्रैल के शुरुआती 10 दिनों में विक्षोभ और नमी मिलने के आसार नहीं हैं, इसलिए तेज गर्मी पड़ेगी।
पिछले साल मार्च 10 साल में सबसे ठंडा रहा था
साल 2020 का मार्च 10 साल में सबसे ठंडा रहा था। 2010 से मार्च के अधिकतम तापमान के उच्चतम स्तर को देखा जाए तो तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रहा, लेकिन पिछले साल अधिकतम तापमान 36 डिग्री से आगे नहीं गया था। पिछले साल 29 मार्च को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, रात का पारा 18.6 डिग्री दर्ज हुआ था