Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी में कोराना का संक्रमण बेकाबू हो चुका है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3768 पर पहुंच गई है। यह अभी तक का सबसे बड़ा फिगर है। इससे पहले वाली लहर में नवंबर महीने में जब बहुतायत में कोरोना मरीज मिल रहे थे, तब भी शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या इतनी नहीं हुई थी।
तब 7 नंवबर को 3110 मरीज थे जो उस वक्त का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी बहुत ही रफ्तार से हो रही है। 4 दिनों में ही 801 मरीज बढ़ गए हैं। 25 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2967 थे, जो रविवार को बढ़कर 3768 पर पहुंच गई है।
जिस रफ्तार से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसी रफ्तार से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अभी होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या बढ़कर 2850 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
इससे पहले जब संक्रमण सबसे ज्यादा था तब भी नवंबर में होम आइसोलेशन में महज 1800 मरीज ही थे। अभी 3768 एक्टिव मरीज में 2850 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इस प्रकार कुल मरीजों में 75.63 प्रतिशत है।