- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- During The Holika Dahan, He Was Threatened With Death, Stabbed The Young Man On Dhulendi, Injured Him After Running 200 Meters After Saving His Life, Died In Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होलिका दहन के दौरान आरोपियों का दीपक के साथ विवाद हुआ था।
- मोतीनगर थाना क्षेत्र के वल्लभ नगर वार्ड की वारदात, क्षेत्र में तनाव
- पुलिस बल तैनात, घर में इकलौता बेटा था
खुशियों के पर्व होली पर एक परिवार का इकलाैता चिराग बुझ गया। बदमाशों ने छुरा मारकर युवक की हत्या कर दी। वारदात मोतीनगर थाना क्षेत्र के वल्लभनगर वार्ड में सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। वारदात के एक दिन पहले होलिका दहन की रात आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी।
दोपहर कुछ युवक वार्ड में होली खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक (19) वल्लभनगर वार्ड में खड़ा था। युवकों ने उससे गाली-गलौज करते हुए जाने का बोला। दीपक ने विरोध किया। युवकों ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने दीपक की जांघ पर चाकू मार दिया। खून से लथपथ दीपक जान बचाकर करीब 200 मीटर तक दौड़ा और गिर पड़ा।
घटनाक्रम देख क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के विरोध में मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर लगते ही घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने हल्का बल उपयोग कर भीड़ को खदेड़ा। मामले में मोतीनगर पुलिस का पंचनामा बनाया है। वहीं, घटनाक्रम में जांच करते हुए तीन संदेहियों को हिरासत में भी लिया है।

वारदात स्थल पर तैनात पुलिस बल तैनात है।
होलिका दहन के दौरान दी थी धमकी
पुलिस के अनुसार वार्ड में होलिका दहन के दौरान रविवार रात दीपक से आरोपियों ने गाली-गलौज कर अभद्रता की थी। दीपक ने इसका विरोध किया था। इसी दौरान, आरोपियों ने दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार दोपहर वार्ड में पहुंचकर आरोपियों ने दीपक को चाकू मार दिया। दीपक के चाचा अमर वाल्मिकी ने बताया, दीपक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनेंं हैं। उसका किसी से विवाद नहीं था। रविवार रात हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने सात युवकों के नाम पुलिस को बताए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक आरोपियों के नामों की पुष्टि नहीं की है।
तीन संदेहियों को हिरासत में लिया
परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया, दीपक की जांघ पर चाकू से वार किया गया था। खून ज्यादा बहने से मौत हुई है। मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। शेष की तलाश की जा रही है।