हुड़दंगियों पर होगी सख्ती: सख्त पहरेदारी में 32 घंटे लॉक रहा शहर; बाहर निकलने वालों पर जुर्माना, वाहन चालकों को खदेड़ा

हुड़दंगियों पर होगी सख्ती: सख्त पहरेदारी में 32 घंटे लॉक रहा शहर; बाहर निकलने वालों पर जुर्माना, वाहन चालकों को खदेड़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर होली पर्व के दौरान रविवार को सड़कें सूनी नजर आईं। गलियों-चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। इस दौरान बे-मतलब घरों से बाहर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऐसे लोगों के खिलाफ कहीं चालानी कार्रवाई की गई, तो कहीं पुलिस ने वाहन चालकों को खदेड़ा वहीं नौदरा ब्रिज पर घुमते मिले युवकों को कान पकड़वा कर दंडित किया। उधर एसपी ने सोमवार को भी सुरक्षा सख्त रखने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए रविवार को लॉकडाउन था। इसके लिए पुलिस बल द्वारा पूरे शहर में लगातार पेट्रोलिंग की गई।

हुड़दंगियों पर होगी सख्ती
सोमवार को होली के दौरान सड़कों पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दिए गए हैं। इसके लिए शहर के संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख स्थानों पर सवा सौ से अधिक चैकिंग पॉइंट्स व एक दर्जन से अधिक अस्थायी पुलिस चौकियाँ बनाई गई हैं, जिनमें तीन हजार से अधिक जवानों व अतिरिक्त बल के साथ ही अधिकारियों- कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link