- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Continues Duty For 48 Consecutive Hours; More Than 3 Thousand Police Administration Deployed In The City, 150 Mobile Units Are Giving Advice To People In The City
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिना किसी कारण के घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस समझाइश देते हुए।
- लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती, ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके
लॉकडाउन और त्योहार के दौरान शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी बीते 48 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। शहर में 200 से ज्यादा जगहों पर पुलिस तैनात की गई है। घनी आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
भोपाल जिले में लगभग 3000 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में करीब 150 मोबाइल पार्टी से की जा रही पेट्रोलिंग एवं अनाउंसमेंट कर लोगों को घरों में रहने की समझाइश दे रही है। बेरिकेडिंग कर आवाजाही करने वालों एवं बेवजह घूमने व मास्क नही पहनने वालों की चेकिंग की जा रही हैं।
बिना कारण के बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मैत्री मोबाइल भी विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बना रही है। मोबाइल पार्टी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, मोहल्लों, कॉलोनियों में अनाउंसमेंट किया जा रहा है।
भोपाल पुलिस बीते चौबीस घंटों के दौरान 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
कोरोना की रोकथाम के लिए शासन की गाइडलाइन के तहत त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से घर मे मनाएं जाने की समझाइश दी जा रही है। बेवजह कोई भी व्यक्ति बाहर न निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करे।
17 लोगों पर कार्रवाई की गई
पुलिस ने बीते चौबीस घंटों के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन करने के मामले में 17 लोगों पर कार्रवाई की है। सबसे ज्यादा बजरिया में 4 और चूनाभट्टी में 3 लोगों पर कलेक्टर के निर्देशों का पाल नहीं करने के मामले बनाए गए। इसे अलावा ऐशबाग, गोविंदपुरा, बिलखिरिया, शाहपुरा, तलैया, कोहेफिजा, बैरागढ़ और निशापुरा में एक-एक मामले सामने आए।
-
MP में होली पर कोरोना इफेक्ट: इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत कई शहरों की सड़कों पर सन्नाटा, लेकिन ग्वालियर में जमकर हो रही होली की मस्ती

- कॉपी लिंक
शेयर
-
राजधानी में लाॅकडाउन, सीएम होली मनाने पन्ना पहुंचे: बाघों का दीदार करने और होली खेलने परिवार सहित पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच गए सीएम शिवराज सिंह चौहान

- कॉपी लिंक
शेयर
-
दो शादी कर चुकी, तीसरे के साथ भागी: कभी इतने प्यार से खाना नहीं खिलाया, पता नहीं था उसमें नींद की दवा है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में कोरोना का कहर: तीन महीने बाद दिसंबर जैसे हालात बने; 27 दिन में 24 हजार से ज्यादा नए केस आ चुके, तब 35 हजार थे, 11 शहरों में रात का कर्फ्यू लागू

- कॉपी लिंक
शेयर