Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पन्ना8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना टाइगर रिजर्व में बरगद के पौधे का किया रोपण
- बीते दिन देर शाम पहुंचे थे पन्ना, मंदिरों की नगरी में परिवार सहित मना रहे होली
- कोरोना के कारण सीएम हाउस से बनाई दूरी, गुपचुप पहुंचे एकांतवास में
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पन्ना में होली का पर्व मनाने के लिए बीते दिन देर शाम परिवार सहित पहुंच गए है। वे मंडला में श्यामेंन्द्र सिंह की निजी भूमि में बनाए गए हेलीपैड पर उतरे और कुछ समय उन्हीं के रिसाेर्ट पर बिताया। इसके बाद वे अमानगंज की घाटी स्थित पशानगढ़ के ताज ग्रुप के होटल में परिवार सहित रूक गए। होली के दिन सुबह यही पर परिवार सहित रंगों का त्योहार मनाया। इसके बाद वे टाइगर रिजर्व की सफारी करने चले गए। हालांकि यह पूरा सीएम का दौरा निजी रहा। इसमें पार्टी के नेताओं तक को नहीं शामिल किया गया।
बता दें कि इसके पहले भी सीएम कई बार होली का त्योहार मनाने गोपनीय ढंग से पन्ना पहुंचे है। जहां पर स्थानीय भाजपा नेताओं, सांसद, विधायक और मंत्री तक को भनक नहीं लगने दी है। वहीं जनचर्चा का विषय है कि पूर्व मंत्री कुसुम मेहदले ने केन बेतवा लिंक परियोजना का विरोध सोशल मीडिया में जताया था, क्योंकि अभी तक पिछड़े जिले में शामिल पन्ना को शासन द्वारा कोई खास सौगात नहीं दी गई। ऊपर से टाइगर रिजर्व को उजाड़ने की पहल शुरू हो गई है।
इन दिनों भा रहा टाइगर रिजर्व का आकर्षण
टाइगर सफारी सूत्रों का कहना है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब एक माह में 4 बाघिनों ने 11 शावकों को जन्म दिया है। यहां अब तक बाघों की संख्या करीब 75 से 80 तक पहुंच गई है। अकोला बफर में भी आए दिन बाघ दिख रहे हैं। टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ पार्क का आकर्षण भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि सेलेब्रिटीज भी बाघों के सम्मोहन से आकर्षण होकर पन्ना टाइगर रिजर्व खिचे चले आ रहे है।
कोरोना के कारण सीएम हाउस में रुकना नहीं था सही
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस भोपाल में होली मनाते तो आने जाने वालों का सिलसिला चलता रहता। बढ़ते कोरोना के कारण उन्होंने एकांतवास पन्ना को चुना, क्योंकि यह बुंदेलखंड की मंदिरों की नगरी है। यहां पर ऐतिहासिक होली मनाई जाती है। साथ ही यहां का टाइगर रिजर्व, टाइगर सफारी और ट्री हाउस देशभर में मशहूर है।
तो उजड़ जाएगा बाघों का संसार
भाजपा सूत्रों का दावा है कि केन बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों और उत्तर प्रदेश को नहर बनाकर पानी दिया जाएगा, लेकिन इस परियोजना से पूरा पन्ना जिला उजड़ जाएगा। यहां के लोगों का रोजगार का साधन सिर्फ टाइगर रिजर्व है। यहां छोटे लोग टैक्सी वाहन आदि लगाकर पर्यटकों को सेवा का अवसर दे रहे है। इसके उजड़ने से लोग बेरोजगार हो जाएगे। बाकी जिलेभर में कोई आय का साधन नहीं है। ऐसे में ये परियोजना जिले के लिए काल साबित हो सकती है।
डैमेज कंट्रोल के हिसाब से पहुंचे पन्ना
गौरतलब है कि पन्ना तहसील के धोधन गांव में केन बेतवा लिंक परियोजना का बांध प्रस्तावित है। इसमें पन्ना टाइगर रिजर्व की 6 हजार हैक्टेयर जमीन चली जाएगी। बांध बनने से ये एरिया डूब जाएगा, जो कि पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन का मुख्य हिस्सा है। जब से इस परियोजना की जानकारी लोगों को मिली है पूरा पन्ना जिला विरोध में है। ऐसे में गुपचुप तरीके से सीएम का पन्ना पहुंचना जन चर्चा का विषय है।
परियोजना के विरोध का तापमान देखने आए सीएम
एक चर्चा यह भी है कि निजी कार्यक्रम की आड़ में केन बेतवा लिंक परियोजना के विरोध का तापमान देखने और टाइगर रिजर्व का होने वाला नुकसान देखने ही सीएम शिवराज सिंह चौहान आए है। इस परियोजना में पन्ना टाइगर रिजर्व का कोर एरिया पूरा खत्म हो जाएगा और पार्क का बड़ा एरिया जलमग्न हो जाएगा। वहीं कुछ सूत्रों का दावा है कि 12000 करोड़ की केन बेतवा योजना में केंद्र और उप्र सरकार की रुचि के सामने मुख्यमंत्री खामोश रहना बेहतर समझेंगे।
-
MP में होली पर कोरोना इफेक्ट: इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत कई शहरों की सड़कों पर सन्नाटा, लेकिन ग्वालियर में जमकर हो रही होली की मस्ती
- कॉपी लिंक
शेयर
-
MP में कोरोना का कहर: तीन महीने बाद दिसंबर जैसे हालात बने; 27 दिन में 24 हजार से ज्यादा नए केस आ चुके, तब 35 हजार थे, 11 शहरों में रात का कर्फ्यू लागू
- कॉपी लिंक
शेयर
-
उज्जैन में महाकाल मंदिर से शुरू हुई होली: महाकाल की भस्म आरती में जमकर उड़ा रंग-गुलाल, भक्तों की एंट्री नहीं पर पंडे- पुजारियों ने आरती के दौरान बाबा के साथ खेली होली
- कॉपी लिंक
शेयर
-
दो शादी कर चुकी, तीसरे के साथ भागी: कभी इतने प्यार से खाना नहीं खिलाया, पता नहीं था उसमें नींद की दवा है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई
- कॉपी लिंक
शेयर