जबलपुर में महिला ने ज्यादती की पूरी कहानी पुलिस को बता दी.
रेप का आरोपी राजेश जबलपुर में भाजयुमो का मंडल अध्यक्ष है. उसने महिला का पहले अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा. एफआईआर के बाद फिलहाल आरोपी फरार है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला राजेश के वार्ड में ही रहती है. उसका पति सरकारी काम से अक्सर बाहर रहता है. महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में जब वह घर में अकेली थी तो राजेश उसके घर पहुंचा और शरबत मांगा. महिला ने जब शरबत दिया तो उसने पानी मांगा. महिला जब तक पानी लाती राजेश ने शरबत में नशीली चीज मिला दी.