MP BOARD के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी: बोर्ड ने जारी की 500 प्रश्नों की नई प्रश्न बैंक, अब इसी के आधार पर होंगी प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं

MP BOARD के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी: बोर्ड ने जारी की 500 प्रश्नों की नई प्रश्न बैंक, अब इसी के आधार पर होंगी प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • New Question Bank Changed From 10th 12th, 500 Questions In New Bank, Pre board Examination Of Both Classes Will Start From April 12

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदाैरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • पहले जारी की गई प्रश्न बैंक बोर्ड ने बदली
  • दोनों क्लासेस की प्री-बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल से शुरू होंगी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में जारी की 500 प्रश्नों वाली प्रश्न बैंक को पूरी तरह से बदलकर जारी किया है। ऐसे में छात्रों को अब जो प्रश्न बैंक स्कूलों से मिल रही है, उसी के आधार पर आगामी प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षाएं होंगी। अगर छात्रों ने प्री-बोर्ड परीक्षा को पास कर लिया, तो वे यह मान सकते हैं कि बोर्ड परीक्षा भी आसानी से पास हो जाएगी। क्योंकि दोनों परीक्षाओं के पेपर इसी प्रश्न बैंक में से तैयार किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ने के चलते स्कूलों को बंद कर दिया है। ऐसे में वर्तमान में बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जो प्रश्न बैंक जारी की है, उसे सरकारी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा छात्रों को या तो प्रिंट निकालकर उपलब्ध करवा रहे हैं या फिर उसकी पीडीएफ वाॅट्सएप करवा रहे हैं। एक-दो विषय को छोड़कर 10वीं और 12वीं के लगभग सभी विषयों की प्रश्न बैंक जारी कर दी गई है। बाकी के प्रश्न बैंक भी जल्दी ही होगी जारी।

यह किया बदलाव
नई प्रश्न बैंक को पूरी तरह से बदल दिया गया है। माशिमं के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने जो 500 प्रश्नों की प्रश्न बैंक बनवाकर अपलोड करवाई थी, उसमें से पढ़ाई करने के दौरान छात्रों को प्रश्नों का अंकों व अध्याय के हिसाब से वर्गीकरण करने में परेशानी हो रही थी। नई प्रश्न बैंक में छात्रों को अंकाें के साथ ही अध्याय के हिसाब से अलग-अलग प्रश्न मिल रहे हैं। इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो रही है।

प्री-बोर्ड परीक्षा के अगले दिन ही कॉपियां दिखाने की तैयारी
सहायक संचालक पूजा सक्सेना ने बताया कि हाल में एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने सभी हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा के बीच समय काफी कम है। ऐसे में जिस दिन प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो। उसी के अगले ही पेपर के बाद छात्रों को उनकी कॉपियों का मूल्यांकन करके बता दिया जाए। इससे छात्रों को अपनी गलती की जानकारी होगी और वह उसे सुधारकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर लेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link