- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Fire Erupts At Three Places In Jabalpur, 150 Acres Of Wheat Crop Ravaged, Farmers Rushed When Fire Brigade Carriage Reached
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोराबाजार के उमरिया गांव के पास बिजली तार की चिंगारी से लगी आग, 50 एकड़ गेहूं की फसल राख।
- गोराबाजार-बरेला क्षेत्र के गांव उमरिया में दोपहर में लगी आग, झूलते बिजली तारों के स्पार्क होने से लगी आग
- मझौली के पोला गांव में 100 एकड़ गेहूं की फसल राख
जिले में मंगल का दिन अमंगल साबित हुआ। किसानों की खून-पसीने की कमाई खेतों में ही स्वाहा हो गया। खेतों के ऊपर से गुजरे बिजली के झूलते तार हवा के थपेड़ों के बीच आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते 50 एकड़ गेहूं की फसल को राख कर दिया। वहीं मझौली में 100 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। अग्नि हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
जानकारी के अनुसार उमरिया गांव गोराबाजार व बरेला थाना क्षेत्र के बीच में पड़ता है। दोपहर ढाई बजे के लगभग बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लग गई। हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते छह किसानों की 50 एकड़ फसल स्वाहा हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में एक घंटे लग गए।
इससे ग्रामीण भड़क गए। 150 की संख्या में ग्रामीण हंगामा करने लगे। उनके आक्रोश को देखते हुए मौके पर गोराबाजार, बरेला, केंट थाने का बल पहुंच गया। वहीं केंट सीएसपी भी पहुंची थी। पांच फायर ब्रिगेड के वाहनाें से दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
मझौली के पोला गांव में 100 एकड़ फसल स्वाह हो गई।
मझौली में 100 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख
इसी तरह मझौली के पोला गांव में दोपहर पौने दो बजे के लगभग खेतों में आग लग गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। तेज हवाओं के चलते आग ने 100 एकड़ गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर जबलपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजनी पड़ी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इसके अलावा बरगी, बरेला में भी गेहूं की फसलों में आग लगी थी।
जंगल में लगी आग
वन परिक्षेत्र सिहोरा के अंतर्गत आने वाले गौरहा बीट के जंगल में भी मंगलवार को आग लग गई। बताया जाता है कि आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल आग लगने की घटना के बावजूद वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा था।