- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Teachers’ Union Broke The Lock Already Installed On The E 2 Bungalow, Set Its Own Lock, Demanded Release From Politicians And Officials
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने यूनविर्सटी के बंगले पर कब्जा जमाए बैठे कांग्रेस विधायक के बंगले के गेट का ताला तोड़ा।
- कांग्रेस विधायक, बीजेपी पूर्व सांसद, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जमा रखा है कब्जा
विक्रम विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभी शिक्षक विश्वविद्धालय के सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए बैठे राजनेताओं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवास खाली कराने से नाराज हैं। यही नहीं, पदाधिकारियों ने विश्वविद्धालय के ई-2 बंगले के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिया। यहां खुद का ताला जड़ दिया। जिस बंगले का ताला तोड़कर खुद का ताला लगाया है, वह बंगला कांग्रेस विधायक महेश परमार को आवंटित है। पदाधिकारियों ने कुलपति अखिलेश पांडेय से जल्द ही गैर कर्मचारियों को आवंटित बंगले और घर खाली कराने की मांग की।
बता दें, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुछ दिन पहले ही सभी विश्व विद्यालयों को आदेश दिया था। इसके तहत कहा गया था कि सुनिश्चति किया जाए कि किसी विश्वविद्धालय के बंगले में कोई गैर कर्मचारी तो नहीं रह रहा। अगर ऐसा है, तो उससे बंगला खाली कराया जाए। इसके बाद कर्मचारियों को आवंटित किया जाए। बता दें कि प्रदेश में अधिकांश जगह विश्व विद्धालयों के बंगलों में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता कब्जा जमाए बैठे हैं।
बंगले का ताला तोड़कर पदाधिकारियों ने अपना ताला लगा दिया।
बीजेपी के पूर्व सांसद और मौजूदा कांग्रेस विधायक का भी कब्जा
सूत्रों की मानें, तो सरकारी आवास पर कब्जा करने में सत्ताधारी पूर्व सांसद और कांग्रेस से तराना विधायक महेश परमार भी शामिल हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदार सांसद चिंतामणि मालवीय को कोठी पैलेस के पास वाला बंगला अलॉट हुआ था। 2019 में चिंतामणि को टिकट नहीं मिला, जिसके बाद भी वे पूर्व सांसद के रूप में करीब 2 वर्षों से बंगले पर कब्जा जमाए बैठे हैं।
बीजेपी पूर्व सांसद को भी नोटिस
शिक्षक संघ के अध्यक्ष कानिया मीणा ने बताया, 184 आवास में से करीब एक दर्जन सरकारी आवास पर कब्जा है। इधर, कुलपति ने आवास आवंटन को लेकर रिपोर्ट तलब की है। कब्जाधारियों को नोटिस देकर आवास खाली कराने की बात कही है।