- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- A Young Man Was Severed From The Train, Broke His Head And Dropped His Head 10 Feet Away, Also Cut His Toes, Identified With The Mobile.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव।
- कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
कैंट थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। शव दो हिस्सा में कट गया था। धड़ से कटा सिर करीब दस फीट दूर मिला है। घटनाक्रम सोमवार शाम करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार ड्यूटी रेलवे गैगमैन को ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। उसने कैंट थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। घटनास्थल पर मृतक का सिर धड़ से अलग मिला। वहीं पैर की पंजे भी कटे हुए थे।
जांच के दौरान मृतक की जेब से पुलिस को मोबाइल मिला। मोबाइल के आधार पर पुलिस मृतक के परिजन तक पहुंची। परिजन ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान आशु पिता रविशंकर आठ्या (21) निवासी शुक्रवारी वार्ड के रूप में की। मामले में पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि मृतक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की या फिर चपेट में आने से मौत हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इधर, बताया जा रहा है कि हालही में बहेरिया थाना क्षेत्र में मुनमुन ढाबे पर हुए विवाद में मृतक आशु शामिल था। कैंट थाना की एसआई प्रीति थापा ने बताया रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। शव का पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में जांच की जा रही है।