इस एक्सीडेंट में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है.
एक्सीडेंट होते ही अफरा तफरी सी मच गयी. लोग जमा हो गए. जब भीड़ ने उन्हें डांटा तो युवक उल्टा मारपीट पर उतारू हो गए. बस फिर क्या था. भीड़ उन तीनों युवकों पर टूट पड़ी और जमकर पिटाई कर दी.
घटना कल रात करीब 10 बजे की है.नगर निगम दफ्तर के सामने तेज़ गति से आ रही एक इंडिगो कार सड़क किनारे खड़ी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर दो लोग बैठे बात कर रहे थे. वो कुछ समझ या संभल पाते उससे पहले ही कार ने उन्हें दे मारा.
भीड़ से भिड़े तो पिट गये
कार की गति इतनी ज़्यादा थी कि ड्राइवर उसके बाद भी संभाल नहीं पाया और कार बाइक को टक्कर मारती हुई दीवार से जा भिड़ी. उसमे 3 युवक सवार थे. एक्सीडेंट होते ही अफरा तफरी सी मच गयी. लोग जमा हो गए. जब भीड़ ने उन्हें डांटा तो युवक उल्टा मारपीट पर उतारू हो गए. बस फिर क्या था. भीड़ उन तीनों युवकों पर टूट पड़ी और जमकर पिटाई कर दी.

मारपीट के बाद पुलिस के हवाले
बताया जा रहा है कि कार में तीन युवतियां भी थीं और सब नशे में थे. हालांकि वीडियो में युवतियां कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं. भीड़ ने कार सवार तीनों युवकों को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. कार की टक्कर में घायल लोगों को एमजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन ज़्यादा गंभीर चोट न होने के कारण सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.