दो युवकों ने किया सुसाइड: घरेलू कलह पड़ी दो जिंदगियों पर भारी, एक युवक ने अग्निदाह करके जान दी, तो दूसरा फंदे से झूल गया

दो युवकों ने किया सुसाइड: घरेलू कलह पड़ी दो जिंदगियों पर भारी, एक युवक ने अग्निदाह करके जान दी, तो दूसरा फंदे से झूल गया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवक ने अग्निदाह कर जान दी। (प्रतीकात्मक फोटो)

  • पनागर और रांझी क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच में जुटी
  • रांझी में दरवाजा तोड़कर परिजनों ने फंदे से शव को उतार कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हो चुकी थी देर

शहर के पनागर व रांझी क्षेत्र में दो युवकों की जिंदगी पर घरेलू कलह भारी पड़ा। पनागर में युवक ने जहां अग्निदाह कर लिया। वहीं रांझी में युवक फंदे से झूल गया। उसका शव दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उतारा और अस्पताल ले गए। पर तब तक देर हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार छत्तरपुर पनागर निवासी राजकुमार श्रीपाल (40) ने बीते 29 मार्च को घर पर खुद के ऊपर मिट्‌टी का तेल उड़ेल कर आग लगा लिया था। परिजन उसे मेडिकल में भर्ती कराए थे। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
फंदे से झूल कर दे दी जान
वहीं रांझी क्षेत्र के दीवान का बाड़ा मानेगांव निवासी धर्मेंद्र पटेल (32) ने मंगलवार की शाम छह बजे दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गया। पत्नी प्रियंका पटेल ने देवर आशीष कुशवाहा को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा। दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। उस समय धर्मेंद्र पटेल का शरीर गर्म था। तत्काल उसे विक्टोरिया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में प्रकरण लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link