बाहुबली फेम प्रभास ने खरीदी करोड़ो की Lamborghini कार, गजब की है स्पीड और फीचर – देखें VIDEO

बाहुबली फेम प्रभास ने खरीदी करोड़ो की Lamborghini कार, गजब की है स्पीड और फीचर – देखें VIDEO


बाहुबली का रोल निभाने वाले अभिनेता, प्रभास राजू

बाहुबली का रोल निभाने वाले अभिनेता, प्रभास राजू ने Lamborghini Aventador S खरीदी है. उनकी इस कार के साथ फर्स्ट ड्राइविंग का वीडियो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बाहुबली फिल्म में बाहुबली का रोल निभाने वाले अभिनेता, प्रभास राजू ने Lamborghini Aventador S खरीदी है. उनकी इस कार के साथ फर्स्ट ड्राइविंग का वीडियो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. भारतीय बाजार में इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ से 6.25 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) के बीच है. Lamborghini की Aventador S, कंपनी की सबसे मशहूर मॉडल में से एक है. अभिनेता ने इस कार को अपने पिता सूर्य नारायण राजू के जयंती पर खरीदी है. आइये जानते है इस कार के बारे में.

परफॉरमेंस
Lamborghini की इस मॉडल का परफॉरमेंस बहुत ही दमदार है. कंपनी के अनुसार इस कार को 0 से 100 किमी तक पहुंचने में मात्र 3 सेकंड लगते है. वही 200 किमी की स्पीड के लिए इस कार को मात्र 9 सेकंड लगते है. प्रभास ने ऑरेंज कलर, जो की इस कार की सबसे फेमस कलर वैरिएंट है, खरीदी है.

इंजन
कंपनी की Aventador S Roadster में 6.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड V12 इंजन का इस्तेमाल किया है. यह इंजन 730 bhp की दमदार पावर और 630 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है. इस कार का माइलेज मात्र 5 6 किमी प्रति लीटर का है और कार की टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटे का है.

प्रभास की पिता की मौत 2010 में हुई थी. उनके पास पहले से ही कई लग्जरी कारो की फ्लीट मौजूद है, जिसमे Rolls Royce Phantom से लेकर BMW X3 और Jaguar XJR जैसी गाड़िया शामिल है.









Source link