Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बांगरोद गांव के रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 10.45 बजे तेज हवा से बिजली के तार टूट गए। इस दौरान बिजली सप्लाई चालू थी। जिससे गेहूं की नरवाई खापे में आग लग गई। खेत पर काम कर रहे तेजराम पाटीदार ने बताया बिजली का तार टूटने के बाद फाॅल्ट हुआ। हवा के कारण लगातार आग फैलती गई। श्यामलाल गेहलोत, कालू डामोर, कमल पंडित, गोपाल चौधरी, भेरु चौधरी, ईश्वरलाल पटेल ने पशु के लिए गेहूं का भूसा व पास में खड़ी गेहूं की फसल को बचा लिया। महेश धाकड़ ने बताया उनके खेत पर सिंचाई के 4 पाइप पड़े थे जो जल गए। झूलते तार की शिकायत कई बार लाइनमैन को कर चुके हैं। लाइनमैन राजेंद्र प्रजापत ने बताया कि स्पार्किंग होने से खापों में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया, नुकसान नहीं हुआ है।