महा टीकाकरण आज से: 45 से अधिक उम्र वालों के लिए गुरुवार से वैक्सीन, 149 सेंटर पर हर दिन 25 हजार लोगों को टीका लगाने का टारगेट

महा टीकाकरण आज से: 45 से अधिक उम्र वालों के लिए गुरुवार से वैक्सीन, 149 सेंटर पर हर दिन 25 हजार लोगों को टीका लगाने का टारगेट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Vaccine For Those Above 45 Years From Today, Target To Vaccinate 25 Thousand People Every Day At 149 Centers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेएएच के वैक्सीनेशन सेंटर पर काेरोना से बचाव के लिए टीका लगवाते हुए

  • लगभग 5 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
  • 149 सेंटर बनाए गए हैं, सुबह 10 बजे से होगा वैक्सीनेशन

कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण का महा अभियान गुरुवार को एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। 45 साल या उससे अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को भी अब वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सिर्फ Co-Win 2.0 एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप पर रजिस्ट्रेशन नहीं भी कराया है तो वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा रहेगी। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र के लोग और बुजुर्ग मिलाकर लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इसके लिए जिले में 149 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। हर दिन 25 हजार लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया है।

यह हैं रजिस्ट्रेशन के विकल्प

– आप कोविन (Co-Win 2.0) एप और उसके वेब पोर्टल cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

– आरोग्य सेतु एप भी इससे जोड़ा गया है।

– कॉमन सर्विस सेंटर और सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

– इसके साथ ही नजदीकी सेंटर पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा रहेगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

– मोबाइल में कोविन (Co-Win 2.0) एप डाउनलोड करें अथवा वेब पोर्टल खोलें

– अपना मोबाइल नंबर डालने पर आपके पास एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर नया अकाउंट बनाएं।

– यहां आपको अपना नाम, उम्र, लिंग आदि जानकारी देनी होगी और एक फोटो पहचान-पत्र अपलोड करना होगा।

– अगर आपकी उम्र 45 साल या उससे अधिक है तो उसका प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।

– इसके बाद आपको टीकाकरण केंद्र और तारीख का चुनाव करना होगा। आप दिन और सेंटर का चुनाव कर सकेंगे, इसका SMS भी मिलेगा।

हर दिन 25 हजार लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन

गुरुवार, 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सामन्य महिला-पुरूषों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम है। वैक्सीन आ गई है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन होंगे।

डॉ. आरके गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी

खबरें और भी हैं…



Source link