महिला अपराध पर लगेगा अंकुश: सागर जिले के 23 थानों में शुरू हुई ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क, बगैर भय के समस्या बता सकेंगे महिला व बच्चे, तुरंत होगी कार्रवाई

महिला अपराध पर लगेगा अंकुश: सागर जिले के 23 थानों में शुरू हुई ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क, बगैर भय के समस्या बता सकेंगे महिला व बच्चे, तुरंत होगी कार्रवाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Energy Help Desk Started In 23 Police Stations Of Sagar District, Women And Children Will Be Able To Tell Problems Without Fear, Immediate Action Will Be Taken

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • महिला अपराधों की रोकथाम और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की हेल्प डेस्क, प्रभारी नियुक्त किए

महिला और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए प्रदेश में सरकार 700 थानों में महिला एवं बच्चों को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क शुरू कर रही है। इसके तहत सागर जिले में 23 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। एसपी अतुल सिंह ने बताया जिले में कोतवाली, मोतीनगर, कैंट, सिविल लाइन,, गोपालगंज, मकरोनिया, बहेरिया, रहली, गढ़ाकोटा, सानौधा, सुरखी, बंडा, शाहगढ़, देवरी, गौरझामर, केसली, खुरई शहर, मालथौन, बांदरी, बीना, राहतगढ़, जैसीनगर, नरयावली थाने में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क महिलाओं को मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराएगी। पुलिस के प्रति महिलाओं मेंं विश्वास बढ़ाएगी। ताकि वे थाने मे पहुंचकर निडरता एवं सहजता से अपनी समस्या रख सकें। महिला हेल्प डेस्क में महिला शिकायतकर्ता के साथ आए परिजनों और बच्चों के बैठने एवं प्रसाधन की व्यवस्था रहेगी। उक्त कक्ष में महिला एवं बच्चे प्रत्यक्ष रूप से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के संपर्क से दूर रहेंगे। इससे वह बिना किसी भय के अपनी समस्या पुलिस के सामने रख सकते है। महिला हेल्प डेस्क मे पीड़िता से मित्रवत, संवेदनशीलता व्यवहार किया जाएगा। साथ ही विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

हेल्प डेस्क के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद उन्हें डेस्क पर नियुक्त किया गया। यहां बता दें बुधवार शाम 4.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधिपति प्रकाश श्रीवास्तव ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link