रंजिश के चलते: समझौते के लिए बुला कर चाकू से जानलेवा हमला

रंजिश के चलते: समझौते के लिए बुला कर चाकू से जानलेवा हमला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रंजिश के चलते मोबाइल कर समझौते के लिए बुलाया था। समझौता करने के लिए गए पांच युवकों ने मिलकर दो भाइयों पर लात-घूंसों से मारपीट करने के साथ ही चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार हमले में गंभीर रूप से घायल हुए चंद्रशेखर पिता राजेश पाटीदार निवासी भवानी नगर (टैंकर रोड) को सोमवार रात 11.30 बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल चंद्रशेखर के छोटे भाई भुवनेश्वर ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर को वे होली खेलने के लिए गांधी नगर मीराकुटी क्षेत्र में गए थे। जहां बाबू अकेला था। उसने शाम को भाई चंद्रशेखर को मिलने के बुलाया था। शाम को भाई चंद्रशेखर ने बाबू को मोबाइल लगाया। मोबाइल छोटू ने उठाया और उसने गालियां देना शुरू कर दी। शाम 5 बजे के लगभग भुवनेश्वर व चंद्रशेखर देवरा देवनारायण ग्राउंड पर गए तो वहां बाबू, टिल्लू महाराज, छोटू, चूचू व एक अन्य सभी निवासी गांधी नगर मिले। उन्होंने लात-घूंसों से मारपीट कर शुरू कर दी। जैसे-तैसे दोनों भाई वहां से भागे। भुवनेश्वर ने बताया रात 10 बजे बाद बाबू ने मोबाइल लगाकर समझौते के लिए मॉर्निंग स्टार स्कूल के पास बुलाया। पांचों ने लात-घूंसों से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद वे भाग गए और चंद्रशेखर को भुवनेश्वर अस्पताल लेकर आया।

फरियादी भुवनेश्वर ने बताया हमलावर उसके व उसके भाई के दोस्त हैं। पांचवें युवक का नाम नहीं चेहरे से जानता है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बाबू, छोटू, टिल्लू महाराज, चूचू व एक अन्य पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

तलाश जारी : औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी नीरज सारवान ने बताया रंजिश को लेकर हमलावरों ने चंद्रशेखर व उसके भाई पर हमला किया था। इसमें चंद्रशेखर गंभीर घायल हो गया है। फरियादी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link