रफ्तार ने छीन ली जिंदगी: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार रिटायर्ड प्रोफेसर को मारी टक्कर, हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे, मौत

रफ्तार ने छीन ली जिंदगी: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार रिटायर्ड प्रोफेसर को मारी टक्कर, हवा में उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे, मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • A High Speed Car Hit A Retired Professor Riding An Activa, Jumped Into The Air And Fell Headlong Into The Road, Died

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी की बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई है (फाइल फोटो)

  • काश पहने होते हेलमेट तो बच जाती जान
  • कुलपति बंगला के पास बुधवार दोपहर हुआ हादसा

घर से विश्वविद्यालय आ रहे रिटायर्ड प्रोफेसर की एक्टिवा में तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के समय इनोवा इतनी स्पीड में थी कि वृद्ध प्रोफेसर हवा में उछल गए और सिर के बल जमीन पर गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 1 बजे कुलपति बंगले के पास गोविंदपुरी चौराहा की है। घटना के बाद आरोपी चालक, कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया है।

शहर के डीडी नगर निवासी डॉ.श्याम बिहारी शर्मा भिंड के जैन कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। अभी वह 6 महीने से वह जीवाजी विश्वविद्यालय की करेक्शन सेल में सेवाएं दे रहे थे। बुधवार दोपहर रिटायर्ड प्रोफेसर अपने स्कूटर से विश्वविद्यालय आ रहे थे। अभी वह गोविंदपुरी चौराहा कुलपति बंगले के पास पहुंचे ही थे कि तभी सिरोल रोड तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए प्रोफेसर की गाड़ी में टक्कर मार दी। अचानक कार की टक्कर से एक्टिवा सवार प्रोफेसर हवा में उछले और सिर के बल जमीन पर गिरे। सिर फटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रोफेसर दम तोड़ चुके थे।

हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रिटायर्ड प्रोफेसर का शव, घटना के समय वह विश्वविद्यालय आ रहे थे, यहां वह अभी करेक्शन सेल में सेवाएं दे रहे थे

हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रिटायर्ड प्रोफेसर का शव, घटना के समय वह विश्वविद्यालय आ रहे थे, यहां वह अभी करेक्शन सेल में सेवाएं दे रहे थे

काश हेलमेट पहने होते रिटायर्ड प्रोफेसर

घटना के समय रिटायर्ड प्रोफेसर हेलमेट नहीं पहने हुए थे। सड़क हादसे में उनको सिर्फ सिर में चोट लगी है। यदि वह सिर पर हेलमेट पहने होते तो शायद जिंदा होते। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय से कई साथी वहां पहुंच गए थे। उनका कहना था काश वह हेलमेट पहने होते तो जान नहीं जाती।

खबरें और भी हैं…



Source link