- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- SAF Jawan In Bhopal Carrying Rifle Entered The Girl’s House In The Middle Of The Night, Shot Her Mother And Brother; Father And Daughter Left In The Kitchen After Releasing The Rifle
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी जवान अजीत चौहान
भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में सगाई तोड़ने पर SAF के जवान ने लड़की के घर में घुसकर उसके भाई और मां को गोली मार दी। इससे भाई की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बाप-बेटी ने जैसे-तैसे राइफल छुड़ाई और आरोपी जवान को किचन में कैद करके जान बचाई। लड़की का आरोप है कि जवान सिरफिरा साइको टाइप हरकतें करता था। कभी भी धमकाना, रिश्तेदारों को फोन करता था इसलिए शादी नहीं करना चाहती थी। मई में फेरे होने वाले थे। डीआईजी ने आरोपी जवान अजीत चौहान एवं गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर को निलंबित कर दिया है।
घायल मां जानकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
पीड़िता ने बताया मेरी SAF के जवान अजीत चौहान से 21 अक्टूबर 2020 को सगाई हुई थी। कुछ दिन बाद वह परेशान करने लगा। साइको टाइप की हरकतें करता था। कभी धमकाता था। मेरे दोस्त, रिश्तेदारों को फोन करके परेशान करने लगा। मई 2021 में शादी होने वाली थी लेकिन मैंने मना कर दिया। बीती रात करीब 11.30 बजे बाद अजीत मेरे घर में घुसा और सीधे मेरे रूम में आया। उसके पास राइफल थी। वह कहने लगा कि मुझे शादी करोगी या नहीं। मैंने उससे कहा कि तुम वापस जाओ, अपने परिवार को लेकर आना तब बात करेंगे। इस पर वह गुस्साने लगा और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मां जानकी और भाई रितेश बीचबचाव करने लगा। इस पर आरोपी अजीत ने मेरे भाई रितेश को गोली मार दी। इसके बाद मां पर भी फायर किया। मैंने और पापा ने मिलकर उससे राइफल छुड़ाई वर्ना वह सबको मार देता। जैसे-तैसे राइफल छुड़ाई और उसे किचन में बंद कर दिया। जैसे-तैसे जान बचाकर भाई और मां को अस्पताल ले गए। भाई को नहीं बचाया जा सका। मां की स्थिति स्थिर है। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाई तो जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे। मां को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
बंद होने पर किचन में जलाई वर्दी
चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी को जब किचन में बंद किया तो वह जोर जोर से चीखने लगा। उसने अंदर ही अपनी पुलिस की वर्दी भी जला डाली। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई।
कमांडर को भी निलंबित किया
डीआईजी ने सरकारी राइफल से हत्या करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी जवान और लापरवाही पर कमांडर चंद्रभूषण पाराशर को निलंबित कर दिया।