- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Schools To Be Opened From 9th To 12th, Wheat Will Be Purchased At 122 Centers, People Above 45 Years Of Age Will Get Corona Vaccine Vaccine
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरू होने के साथ ही लोगों के उपयोग में आने वाली वस्तुएं होंगी महंगी
1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2021-22 शुरू हो रहा है। इसके चलते सागर में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव होंगे। दिनचर्या से जुड़े संसाधन महंगे होने वाले हैं। मोबाइल, टीवी, एसी, फ्रिज, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल के कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं, लोगों के सैलरी स्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव हो जाएगा। अब सैलरी का 50 प्रतिशत बेसिक सैलरी होगा। इसके अलावा किसानों के लिए 122 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य कर शुरू की जाएगी। वहीं, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 45 वर्ष की उम्र से अधिक लोगों को 151 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
122 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी
जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीदी चालू की जा रही है। गेहूं खरीदी के लिए 122 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 29 केंद्रों के संचालन की जिम्म्मेदारी स्व: सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी गई है। गेहूं खरीदी के लिए जिले में 94 हजार से अधिक किसान पंजीयन करा चुके हैं। इसके अलावा 45 खरीदी केंद्रोंं पर चना, सरसों और मसूर की खरीदी की जा रही है।
9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे, पहली से आठवीं तक रहेंगे बंद
कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हैंं, लेकिन 1 अप्रैल से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैंं। हालांकि स्कूल खुलने के दौरान संस्थाओं में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था करानी होगी। वहीं, पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूल बंद रहेंगे।
गैस की कीमतें बढ़ने पर संशय, इलेक्ट्रॉनिक्स भी होगा महंगा
1 अप्रैल से गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ सकती है। इस समय 842 रुपए में गैस सिलेंडर उपभोक्ता को मिल रहा है। इसी कीमत और बढ़ सकती है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण टीवी, मोबाइल, फ्रीज आदि की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
6.18 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 1 अप्रैल से जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6.18 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 151 टीकाकरण केंद्र बनाएं हैं। 45 से अधिक उम्र वाले लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।
टैक्सी कार में डबल एयर बैग होगा जरूरी
1 अप्रैल से टैक्सी कारों के सेफ्टी मानकों में बदलाव हो रहे हैं। अब ड्राइवर के साथ-साथ बगल वाली सीट के लिए भी एयर बैग लगाना अनिवार्य किया गया है।
बिजली भी हो सकती है महंगी
बिजली कंपनियों ने आठ प्रतिशत के लगभग बिजली कीमतों में बढ़ोत्तरी की याचिका राज्य नियामक आयोग में लगाई है। नियामक आयोग इसकी सुनवाई पहले ही कर चुका है। ऐसे में राज्य नियामक आयोग कभी भी बिजली की नई दरों को लागू कर सकता है।
अनरिजर्व स्पेशल मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के नहीं आदेश
रेलवे यात्रियों के लिए अनरिजर्व स्पेशल मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाने वाला है। इसके तहत कई मंडलों से ट्रेन शुरू की जा रही है। लेकिन सागर रेलवे स्टेशन पर अब तक अनरिजर्व टिकट जारी करने के संबंध में कोई भी आदेश नहीं पहुंचे हैं।