भारतीय बाजार में दमदार एंट्री लेने जा रही Citroen
Cetroen भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी उतारने जा रही है. कंपनी ने इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है और आप 50,000 रुपये की बुकिंग राशि से इस एसयूवी को बुक कर सकते है.
फीचर्स
कंपनी ने इस एसयूवी में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8.0 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट दिया है. इसके अलावा भी कई एडवांस फीचर्स है कि, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनारोमिक सनरूफ है.
कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में 2.0 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो इसे 177 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क पैदा करती है. इस एसयूवी में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के अनुसार यह एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज प्रदान कर सकती है.
डिज़ाइन
इस एसयूवी की लम्बाई 4,500 mm , चौड़ाई 1,840 mm और उंचाई 1,670 mm है, और इसका व्हीलबेस 2,730 mm का है. इस एसयूवी में अधिकतम 1,630 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है. कुल मिलकर देखा जाये तो साइज में यह एसयूवी Hyundai की Creta से बड़ी है.
कीमत
कंपनी ने इस कार की कीमत के बारे में कोई खुलासा अभी नहीं किया है.