IPL टीम रिकॉर्ड्स: 13-13 शतक लगाने वालीं पंजाब किंग्स और RCB ने नहीं जीता एक भी खिताब, एक शतक लगाने वाली KKR ने दो बार जीता IPL

IPL टीम रिकॉर्ड्स: 13-13 शतक लगाने वालीं पंजाब किंग्स और RCB ने नहीं जीता एक भी खिताब, एक शतक लगाने वाली KKR ने दो बार जीता IPL


  • Hindi News
  • National
  • IPL T20 Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings; Top IPL Records With Most Centuries In Indian Premier League

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को रनों का अंबार माना जाता है। इसमें अब तक 10 टीमों के 36 खिलाड़ियों ने कुल 63 शतक लगाए हैं। हालांकि ज्यादा शतक लगाने का मतलब मैच या खिताब जीतना नहीं है। यह हम नहीं बल्कि डेटा बता रहा है। अब तक टूर्नामेंट में 3 टीमों की तरफ से 10 या इससे ज्यादा शतक लगाए गए हैं, लेकिन ये तीनों ही टीमें खिताब नहीं जीत सकीं। वहीं, 13 सीजन में अब तक सिर्फ एक शतक लगाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दो बार यह खिताब जीत चुकी है।

यह तीनों टीमें पंजाब किंग्स (PK), रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम RCB और लोकेश राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की तरफ से 13-13 शतक लगे हैं। वहीं, दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक 10 शतक लगे हैं।

सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई ने 4 शतक लगाए
IPL इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन रही। इस टीम की ओर से अब तक सिर्फ 4 ही शतक लगे हैं। टीम के लिए बेस्ट स्कोर नाबाद 114 रन श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने बनाए।

धोनी की चेन्नई टीम ने 3 खिताब जीते और 8 शतक लगाए
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दूसरी सबसे ज्यादा 3 बार (2010, 2011, 2018) खिताब जीतने वाली टीम है। टीम की ओर से अब तक 8 शतक लगे हैं। टीम से रिटायर हो चुके प्लेयर शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा 4 शतक जड़े। मुरली विजय ने भी 2 सेंचुरी लगाई।

KKR सिर्फ एक शतक लगा सकी
IPL में KKR अकेली टीम है, जिसकी तरफ से अब तक सिर्फ एक ही शतक लगा है। यह एक शतक लीग के पहले सीजन यानी 2008 में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम ने लगाया था। यह IPL का पहला शतक भी था। एक शतक लगाने के बावजूद KKR टीम दो बार 2012 और 2014 में यह खिताब जीत चुकी है।

8 टीमें 52 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले खेलेंगी (पूरा शेड्यूल जानने के लिए यहां क्लिक करें)
IPL के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है। फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में सभी 8 टीमें 52 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले खेलेंगी। सभी मुकाबले 6 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश में टूर्नामेंट होने के बावजूद कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। यानी कि कोलकाता का मैच कोलकाता और मुंबई का मैच मुंबई में नहीं होगा।

हैदराबाद ने भी 2 बार खिताब जीता
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के अलावा हैदराबाद ने 2 बार (2009, 2016 ) खिताब जीता। हैदराबाद की ओर से अब तक 3 शतक लगे हैं। 2 शतक हैदराबाद की पुरानी फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स (DC) की ओर से लगे हैं। एक बार राजस्थान ने 2008 में खिताब अपने नाम किया। यह टूर्नामेंट का पहला सीजन था। एक खिताब जीतने वाली राजस्थान ने 7 शतक जड़े हैं। पिछले सीजन में मुंबई ने दिल्ली को हराकर 5वीं बार खिताब जीता था।

खबरें और भी हैं…



Source link