IPL 2021: सीएसके का पहला मुकबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है (CSK/Twitter)
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए. तब से उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला है.
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए. तब से उन्होंने घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला है. अंबाती रायडू ने पिछले साल आईपीएल 2020 खेला था. चेन्नई के ऑल राउंडर और बेस्ट फील्डर रविंद्र जडेजा चोट से उबर कर वापसी करेंगे.
IPL 2021: ऋषभ पंत की 5 खूबियां जो उन्हें कप्तान के तौर पर बना सकती हैं सफल
आकाश चोपड़ा ने कहा, ”सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय या प्रतियोगी क्रिकेट नहीं खेला है. जडेजा चोट की वजह से क्रिकेट से दूर हैं. यानी सात में से चार टॉप परफॉर्मर अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. वे रॉबिन उथप्पा और रुतुराज गायकवाड़ को खिला सकते हैं. फाफ डुप्लेसी भी ठीक हैं, लेकिन बचे हुए चार खिलाड़ियों का क्या होगा. यह उनके लिए बड़ी चुनौती होगी.”इस साल के शुरू में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से रोबिन उथप्पा को खरीदा है. विजय हजारे ट्रॉफी में रोबिन उथप्पा ने 75.40 की औसत से 377 रन बनाए. रुतुराज गायकवाड़ ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 109 गेंदों पर शतक बनाया. आकाश चोपड़ा ने कहा, ”सीएसके को पहले पांच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने हैं. मुंबई तेज गेंदबाजों और हार्ड हिटर्स को फेवर करता है. चेन्नई सुपर किंग्स की स्पिन की जोड़ी के लिए यह भी एक चुनौती होगी.”
IPL 2021 : ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म आरसीबी के लिए चिंता? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
आकाश चोपड़ा ने कहा, ”वानखेड़े स्टेडियम तेज गेंदबाजों की मदद करता है. पेसर 7 प्रतिशत विकेट लेते हैं. स्पिनरों के लिए यहां करने को बहुत कुछ नहीं होता. यहां यदि टीम को बड़ा स्कोर बनाना है तो टॉप ऑर्डर को रन बनाने होंगे. यही बात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जाती है.”