आग में अन्नदाता की उम्मीदें खाक: 1500 बीघा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग बुझाते समय झुलसा किसान, दो ट्रैक्टर भी जले

आग में अन्नदाता की उम्मीदें खाक: 1500 बीघा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग बुझाते समय झुलसा किसान, दो ट्रैक्टर भी जले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अशोकनगर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आगजनी की घटना से करीब 100 किसानों की फसल का नुकसान हुआ है।

तहसील मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर ग्राम बिल्हेरु में 1200 से 1500 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से खेत में लगी आग 4 किमी तक फैल गई। जिसे बुझाने के लिए 25 से 30 ट्रैक्टरों से खेत में पंजा चलाया। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी से 3 दमकलों को भी बुलाया था। आग बुझाते समय 2 ट्रैक्टर भी जल गए। आगजनी की जानकारी लगते ही राज्यमंत्री भी मौके पर पहुंच गए।

दरअसल, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बिल्हेरु चक्क के खेतों से आग की लपटें उठना शुरु हुई, इससे पहले कोई कुछ समझ पाता तेज हवा चलने से आग तेजी से बढ़ गई और देखते ही देखते भेड़का, सांवल हेड़ा के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। इससे किसानों की 14 से 15 हजार क्विंटल की फसल का नुकसान हुआ है। अपनी उपज को बचाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों से खेत में पंजा चलाया। आगजनी की घटना से करीब 100 किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। आगजनी की जानकारी लगते ही राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह, एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार दिनेश सांवले, जनपद सीईओ जितेंद्र जैन, सीएमओ विनोद उन्नीतान, कृषि विभाग के अधिकारियों सहित पटवारी पहुंचे।

फसल बचाने में झुलसा किसान, जला ट्रैक्टर
अन्नदाता के सामने ही उसकी उपज आग की चपेट में आ गई। जिसे बचाने के लिए अन्नदाता खुद खेत में उतर गया। ग्रामीण विशन सिंह दांगी ने फसल को बचाने के लिए ट्रैक्टर खेत में चला दिया जिससे न सिर्फ ट्रैक्टर जल गया बल्कि किसान खुद झुलस गया। ग्रामीणों की सूझबूझ न रही होती तो आग विकराल होती जा रही थी।
27 पटवारी करेंगे सर्वे एसडीएम ने बनाई टीम
आगजनी की घटना के बाद एसडीएम राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे जिन्होंने मौके का निरीक्षण किया। जिसके बाद सर्वे के लिए टीम गठित की। जिससे जल्द ही किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा मिल सके। एसडीएम ने 27 पटवारियों को सर्वे में काम करने आदेश दिए हैं।

ग्रामीणों की सूझबूझ, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले बुझाई
आगजनी की घटना में ग्रामीणों की सूझबूझ रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया। नहीं तो आग आगे भी बढ़ सकती थी। साथ ही समय रहते ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से आग बुझाने का प्रयास किया, क्योंकि फायर बिग्रेड के पहुंचने का इंतजार करते तो बड़ा हादसा भी घटित हो सकता था। आगजनी की घटना की जानकारी लगते ही

नुकसान का सर्वे कराया जाएगा
^आगजनी की ये बड़ी घटना हुई है, करीब 1200 से 1500 बीघा जमीन पर लगी गेहूं की फसल इससे जली है। उसके लिए सर्वे कराया जाएगा। जिसके लिए टीम भी गठित हो चुकी है। किसानों के साथ सरकार खड़ी है और जो भी नुकसान हुआ है उनको उनके नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। कितना नुकसान हुआ है फिलहाल ये कहना संभव नहीं है। सर्वे के बाद नुकसान पता चलेगा।
बृजेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री

खबरें और भी हैं…



Source link