क्यूटनेस अलर्ट: बेटी समायरा ने रोहित शर्मा का क्रिकेट हेलमेट पहनकर बताया कि पापा कैसे लगाते हैं सिक्स, चौके के बाद अंपायर किस तरह करते हैं इशारा

क्यूटनेस अलर्ट: बेटी समायरा ने रोहित शर्मा का क्रिकेट हेलमेट पहनकर बताया कि पापा कैसे लगाते हैं सिक्स, चौके के बाद अंपायर किस तरह करते हैं इशारा



  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Beti Adhara Wearing Rohit Sharma’s Cricket Helmet, Explains How Papa Employs Six, How Umpires Gesture After Fours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली13 मिनट पहले

मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो क्लिप शेयर किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अब से कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इसी मौके पर मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया हैं जिसमें, रोहित शर्मा की बेटी समायरा उनका क्रिकेट हेलमेट पहने हुए हैं। वहीं, थोड़ी देर बाद समायरा हेलमेट को देखकर जोर से मुंबई इंडियंस चिल्लाती हैं।

इसके बाद रोहित की पत्नी रितिका समायरा से ये पूछती हैं कि डैड किस तरह से सिक्स लगाते हैं, जिसके बाद समायरा रोहित के पुल शॉट की नकल करके दिखाती हैं। इतना ही नहीं, समायरा यह भी बताती हैं कि उनके पापा रोहित सिक्स कैसे लगाते हैं और चौके के बाद अंपायर हाथ से किस तरह से इशारा करते हैं। समायरा की बात सुनकर रोहित और रितिका काफी हंसते भी हैं।

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सैमी ट्रेंड भी करने लगा। दरअसल, सैमी को समायरा का छोटा नाम बनाया गया है और मुंबई ने इसी नाम के साथ वीडियो को शेयर भी किया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जबर्दस्त कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें, आईपीएल का 14वां सीजन चेन्नई में मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच मुकाबले से शुरू होगा, जो 9 अप्रैल को होना है. मुंबई रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन हैं जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा संभालते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link