सीएम शिवराज गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन हमारे जीवन का अत्यंत सौभाग्य का दिन है. नर्मदा मैया साक्षात मां हैं. यहां आकर धन्य हो गए और मा्ं से प्रार्थना है कि हे मां, सुख-समृद्धि, रिद्धी-सिद्धि सबकी जिन्दगी में आए.
सीएम शिवराज माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में कई बार पूजा अर्चना कर चुके हैं लेकिन संगम स्थल पर पूजा का उनका ये पहला मौका था.
कोरोना मुक्ति के लिए दुआ
सीएम शिवराज ने कहा इस मौके पर समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए प्रार्थना के साथ ही कोरोना महामारी पूरी तरह समाप्त हो यह भी प्रार्थना की है. नर्मदा जिसके तट पर अनेक साधुओं, महात्माओं, ऋषियों ने तपस्या की, साधना की और मानवता को राह दिखाई. मध्यप्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा है. नर्मदा जी से न सिर्फ पीने का पानी, बल्कि सिंचाई और बिजली के उत्पादन का लाभ मिलता है. यह पवित्र रेवा हमारी आस्था की प्रतीक है.आज इस पावन स्थल पर आकर देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की है.
खुद के लिए बताया सौभाग्य
मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन हमारे जीवन का अत्यंत सौभाग्य का दिन है. नर्मदा मैया साक्षात मां हैं. यहां आकर धन्य हो गए और मा्ं से प्रार्थना है कि हे मां, सुख-समृद्धि, रिद्धी-सिद्धि सबकी जिन्दगी में आए. मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय संस्कृति में भी यह कहा गया है कि प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, सबका कल्याण हो. धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो. आज यही प्रार्थना कर रहा हूं.