- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 10 To 10 Thousand Prize Spades And Jignesh Arrested By Bye, Police Was Searching For One And A Half Years
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हुकुम सोनी और जिग्नेश सोनी।
मानव तस्करी, गैंगरेप, धोखाधड़ी, धमकाने और लूट समेत अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी के फरार चल रहे भाई हुकुम और जिग्नेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को राऊ बायपास से पकड़ा। इनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने गुजरात में अमरेली जिले के उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि से 28 जून 2020 को जीतू सोनी को गिरफ्तार किया था।
दिसंबर 2019 को पुलिस ने मारा था छापा
जीतू सोनी के होटल माय होम में डांस बार चलने की जानकारी पर 1 दिसंबर 2019 को जीतू सोनी पुलिस ने छापा मारा था। यहां युवतियां बंधक बनाकर रखी गई थीं। होटल में अवैध गतिविधियां भी संचालित की जा रही थीं। छापे के दौरान छोटे-छोटे कमरों में 67 युवतियां मिलीं, जो अन्य राज्यों की थी। माय होम होटल के मालिक और संचालक द्वारा इनसे नाच-गाना कराया जाता था। बाउंसर और अन्य व्यक्तियों द्वारा इनको बंधक बनाकर यौन शौषण भी किया जाता था। जीतू पर आरोप है, डांस बार में अफसर और नेताओं को बुलाकर उन्हें ट्रैप करता था। उनसे पैसा वसूलता था। इसके बाद प्रशासन ने माफिया अभियान के तहत जीतू का ऑफिस और बंगले तोड़ दिए थे।
होटल माय होम में अनैतिक गतिविधियां संचालित करने पर पुलिस ने उसके भाई महेन्द्र, हुकुम और जिग्नेश पर भी केस दर्ज किया था। महेन्द्र को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि हुकुम और जिग्नेश फरार थे।