ठगी का नया तरीका: मछली पालन के नाम पर किसान से पांच लाख की धोखाधड़ी, रुपए वापस करने दिया चेक, खाते में लगाया तो हो गया बाउंस

ठगी का नया तरीका: मछली पालन के नाम पर किसान से पांच लाख की धोखाधड़ी, रुपए वापस करने दिया चेक, खाते में लगाया तो हो गया बाउंस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Fraud Of Five Lakhs From The Farmer In The Name Of Fisheries, Check Allowed To Be Returned, Bounced If It Was Placed In The Account

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • फिश फॉर्च्यून प्रोड्यूस कंपनी पर आरोप लगाते हुए ढाना के किसान ने की एसपी से शिकायत

मछली पालन के नाम पर किसान से पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। किसान ने मामले में एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। किसान स्वतंत्र पिता रामगोपाल सोनी निवासी ढाना सागर ने बताया कि फिश फॉर्च्यून प्रोड्यूस कंपनी गुरुग्राम हरियाणा के कर्मचारी रामस्वरूप सोनी और राकेश विश्वकर्मा आए और उन्होंने मछली पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कंपनी मछली पालन कराती है और मछली खरीदती है। मछली पालन के लिए सुविधाएं देती है। साथ ही मछली खरीदकर उसके एवज में हर 15 दिन में 37 हजार 500 रुपए कंपनी देती है।

स्वतंत्र ने कहा उनकी बातों के झांसे में आकर मैंने कंपनी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 15 जून 2020 को पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद तीन से चार माह तक किस्त मिली। किस्त के रूप में 1.32 लाख रुपए कंपनी ने मुझे दिए। इसके बाद रुपए आना बंद हो गए। मामले की जानकारी निकाली। संदेह होने पर कंपनी से रुपए वापस मांगे। कर्मचारियों ने रुपए वापस दिलाने का आश्वासन दिया।

इसी बीच पांच लाख रुपए का चेक दिया। चेक बैंक खाते में लगाया तो बाउंस हो गया। अब कंपनी के कर्मचारी रुपए वापस लौटाने में आना-कानी कर रहे हैं। मामले में स्वतंत्र ने पुलिस से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई करने और रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…



Source link