बंदरों से मुक्ति: पचमढ़ी क्षेत्र के 53 बंदराें की मस्ती बंद, पिंजरे में बंद बंदराें काे जंगल मेें सुरक्षित छाेड़ा जाएगा

बंदरों से मुक्ति: पचमढ़ी क्षेत्र के 53 बंदराें की मस्ती बंद, पिंजरे में बंद बंदराें काे जंगल मेें सुरक्षित छाेड़ा जाएगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • The Fun Of 53 Monkeys In Pachmarhi Region Is Closed, The Cages Locked In The Forest Will Be Safely Raided In The Forest.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पिपरिया। पचमढ़ी के बाजार क्षेत्र के एक स्कूल के पास से 53 बंदर पकड़कर पिंजरे में कैद किए गए।

छावनी परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन चुके बंदरों की मस्ती अब बंद हाे गई। बुधवार को पचमढ़ी में बंदर पकड़ने के लिए आए एक्सपर्ट लोगों के समूह ने 53 बंदर पकड़े हैं। छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल और सीईओ अखिल बिहारीदास ने बताया लंबे समय से पचमढ़ी के नागरिक बंदरों के कारण परेशान थे।

छावनी परिषद लगातार इस बारे में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और बंदरों को पकड़ने वाले लोगों के संपर्क कर रही थी। बुधवार को पचमढ़ी के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास पिंजरा लगाया गया जिसमें एक के बाद एक 53 बंदर पकड़े गए। जायसवाल ने बताया कि इन सभी बंदरों को निर्धारित समय सीमा में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के द्वारा बताए गए सामान्य वन मंडल के क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। छावनी परिषद अभी आने वाले दिनों में बंदरों को पकड़ने की यह कार्रवाई जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link