भोपाल में जादू-टोना के शक में हत्या: घर में तंत्र-मंत्र करने के संदेह के कारण मृतक को घर से निकाला था; तीन साल से किराए से रह रहा था

भोपाल में जादू-टोना के शक में हत्या: घर में तंत्र-मंत्र करने के संदेह के कारण मृतक को घर से निकाला था; तीन साल से किराए से रह रहा था


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक

घायल होने के बाद अनिल करीब 50 मीटर दूर तक आया। यह वही जगह है, जहां से परिजन उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले गए।

  • मृतक की हरकतों के कारण आरोपी मकान मालिक का बेटा मानसिक तनाव में आ गया था

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में बुधवार देर रात जादू टोना किए जाने के संदेह में 42 साल के अनिल शिंदे की हत्या की गई थी। 24 साल के आरोपी हितेश सरिया को शाक था कि मृतक उस पर तंत्र मंत्र कर रहा है। इसी के चलते हितेश ने अनिल को घर से निकाल दिया था, लेकिन अनिल पास ही किराए से रहने लगा। वह हितेश के मकान में 3 साल से रह रहा था। TI संजीव कुमार चौकसे ने बताया कि मृतक के घर से जादू टोना और तंत्र मंत्र किए जाने के प्रमाण मिले हैं। आरोपी इसको लेकर तीन साल से मानसिक तनाव में भी था। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

भोपाल में लगातार दूसरे दिन हत्या:रेलवे अधिकारी के बेटे ने घर के सामने खड़े व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी, बोला- गली से निकलने पर घूरता था, इसलिए मार दिया

TI संजीव कुमार चौकसे के अनुसार 42 वर्षीय अनिल शिंदे डे केयर सेंटर में काम करता था। वह अपनी बहन के पास रहता था। हालांकि वह ज्यादा कुछ काम नहीं करता था। वह करीब 3 साल से हितेश के मकान में किराए से रह रहा था। उसकी हरकतें देख आरोपी हितेश ने उससे मकान खाली करवा लिया था। हितेश को संदेह था कि अनिल जादू टोना करता है। इसके कारण वह परेशान रहता है। बताते हैं कि हितेश मानसिक तनाव में अनिल किराए के मकान लेने के ही कुछ दिनों बाद आ गया था। इसको लेकर उनके बीच कभी-कभी विवाद भी होता था। अनिल ने भी मकान खाली करने के बाद पड़ोस में ही मकान किराए पर ले लिया था।

काफी समय से उसे मारने की फिराक में था

हितेश ने पुलिस को बताया कि वह अनिल को कई बार कह चुका था कि उस पर जादू टोना मत कर, लेकिन वह मान नहीं रहा था। वह उसे मारने की फिराक में लंबे समय से था। बुधवार रात रात करीब पौने ग्यारह बजे हितेश आया और ने चाकू से अनिल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आरोपी युवक मृतक वहां से भाग गया। हितेश चाकू अनिल की पीठ में ही फंसा छोड़कर फरार हो गया। हमले में घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना अस्पताल से मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात आरोपी हितेश को गिरफ्तार भी कर लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link