लहार में गोशाला: स्व सहायता समूह करेंगे गोशालाओं की देखरेख, लहार में 15 गोशालाओं का होना है निर्माण

लहार में गोशाला: स्व सहायता समूह करेंगे गोशालाओं की देखरेख, लहार में 15 गोशालाओं का होना है निर्माण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लहार क्षेत्र में आवारा मवेशियों के लिए शासन द्वारा बनाई जा रहीं गोशाला की देखरेख अब स्व सहायता समूह करेंगे। लहार में कुल 15 गोशालाओं का निर्माण होना है। जिसमें से सात गोशालाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं। गौरतलब है कि लहार क्षेत्र में भीमकपुरा, मसेरन,गिलवारी, जलालपुरा, कुरथर, धान, बरऊआ,अंधियारी गांव में गोशालाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं। वहीं देवरीकलां, रूरई, बैशपुरा, टोला, लालपुरा में गोशालाएं बनाने का काम चल रहा है। जनपद पंचायत सीईओ आलोक इटौरिया ने बताया कि जब सभी 15 गोशालाएं बनकर तैयार हो जाएंगी, तो उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत में संचालित स्व सहायता समूहों को दी जाएगी।

जैविक खाद का होगा निर्माणः जनपद सीईओ इटौरिया ने बताया कि गोशाला में गायों की देखरेख और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह को सौंपी गई है। इसके अलावा गोशाला में जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा, यह जैविक खाद किसानों को दी जाएगी। उन्हें जैविक खाद का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

एक गाय के लिए राेज मिलेंगे 20 रुपए
सीईओ आलोक इटौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गोशाला में गायों की देखरेख के लिए समूह को रोजाना एक गाय के लिए 20 रुपए गोपालन-गो संवर्धन भोपाल द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा समूह के सदस्य गायों के दूध को बाजार में बेच सकेंगे। दूध से होने वाली आय से गोशाला का रखरखाव किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ गोशाला की देखरेख करने वाले समूह को शासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link