- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- Fraudulent Action Against Those Wearing Masks, Also Sent To Temporary Jail, Police’s Strictness On Rangpanchami Too
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अस्थायी जेल में बैठे लोग
- बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुना जिला प्रशासन अलर्ट
देश में पुन: कोरोना संक्रमण की लहर तेज हुई है। इसके साथ ही गुना जिले में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। अप्रैल माह के पहले ही दिन एक परिवार के 7 लोगों सहित 21 पॉजिटिव केस आए हैं। इसी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश से नगर गुना में आंबेडकर भवन में अस्थाई जेल संचालित की जा रही है। साथ ही नगर के विभिन्न चौराहों पर बिना मास्क पहने निकलने वालों के खिलाफ नगर पालिका तथा राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चालानी कार्यवाही की गई। एसडीएम अंकिता जैन ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नायब तहसीलदार की टीम द्वारा मास्क नहीं पहने लगभग 125 लोगों के चालान काटे गए। साथ ही 35 लोगों को अस्थाई जेल में रखा गया। इन्हें 3 बजे के बाद इस समझाइश के साथ छोड़ा गया कि अब वह मास्क लगाकर ही घर से निकलेंगे। इसकी उन्हें शपथ भी दिलाई गई।
घरों में ही मनी रंगपंचमी
कोरोना को देखते हुए प्रशासन की सख्ती का असर रंगपंचमी के त्योहार पर भी देखने को मिला। बाजार में कुछ दुकानें ही खुलीं। वहीं कोई भी बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। नागरिकों ने घरों में रहकर ही त्योहार मनाया। कुछ युवाओं की छोटी-छोटी टोलियां जरूर सड़कों पर नजर आईं, जिन्हें मौजूद पुलिस बल ने एक जगह एकत्रित नहीं होने दिया।