Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- नवनियुक्त निरीक्षक तोमर का किया सम्मान
अखिल भारती प्रांतीय युवा कुशवाह महासभा द्वारा शुक्रवार को सीता नगर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य मानसिंह कुशवाह ने नवनियुक्त निरीक्षक विनय तोमर को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान टीआई तोमर ने कहा कि पुलिस को लेकर लोगों में कड़क और सख्त मिजाज वाली छवि है।
लेकिन वर्दी पहने हुए पुलिस वाले भी इंसान होते हैं। उनके दिल में भी मानवता होती है इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य मान सिंह कुशवाह ने कहा कि लोग सहयोगात्मक और सकारात्मक सोच के साथ पुलिस को अपना समझे। साथ ही आसपास होने वाली कोई भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर सुशील पचौरी,राजेश सिंह कुशवाहा, शिव प्रताप सिंह कुशवाह,गजेंद्र सिंह कुशवाह, अरविंद जाटव, संजीव सिंह कुशवाह, कोमल कुशवाहा, विनोद कुशवाह, वीर सिंह कुशवाह, अर्जुन सिंह कुशवाह मौजूद रहे।