Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- नेशनल हाइवे पर चलाना अब महंगा
गुरुवार से सरकार ने कुछ अहम बदलाव किए हैं। जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। नेशनल हाईवे पर चलना अब मंहगा हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने टोल टैक्स की दरों में बदलाव किया है। नई दरेें लागू हो गई हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने भी ट्रांजेक्शन चार्ज शुरू कर दिया है। नकद जमा व निकासी के चार ट्रांजेक्शन के बाद पांचवें से 25 रुपए चार्ज लगेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स की नई दरें गुरुवार रात से लागू कर दी हैं। नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए पांच रु. व कर्मिशयल वाहन पर 15 से 25 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके साथ ही मासिक पास में भी 5 से 20 रुपए की वृद्धि हुई है।
5वें ट्रांजेक्शन पर लगेगा 25 रुपए चार्ज
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने नकद जमा, निकासी और आधार इनबेल्ड पेमेंट्स सिस्टम के जरिए ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि चार्ज तब लगेगा जब फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट खत्म हो जाएगी। सर्कुलर के मुताबिक बेसिक सेविंग्स अकाउंट के मामले में एक माह में चार ट्रांजेक्शन फ्री हैं। अप्रैल में पांचवें ट्रांजेक्शन से 25 रु. प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा।
177 केन्द्रों पर गेहूं खरीदी शुरू
गुरुवार से जिले के 177 केन्द्रों पर गेहूं की खरीदी शुरू हुई। हालांकि पहले दिन कुछ केन्द्र नहीं खुले। रंगपंचमी के त्योहार के बाद सभी केन्द्र खुलने का अनुमान है। रबी उपार्जन के तहत चना, मसूर व सरसों की खरीदी 59 केन्द्रों पर पहले ही शुरू हो चुकी है। इस बार 29 केन्द्रों पर संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।