- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- 56 Hours Lockdown, Medical Facility Will Be Provided, Delivery Of Milk From Door To Door In The Morning, 4 Hours In The Evening And 3 Hours In The Evening
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगा, आज गेर नहीं निकलेगी
कोरोना के फैलाव की रफ्तार के साथ पाबंदियाें का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। बेकाबू होती स्थितियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रशासन को शहर में पिछले रविवार (28 मार्च) से शुरू हुए 32 घंटे के लॉकडाउन का दायरा बढ़ाकर 56 घंटे का करना पड़ा है। यह दो दिनी लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगा। यानी शनिवार और रविवार शहरवासियों को घर में गुजारना पड़ेगा। चिंता की बात इसलिए नहीं है क्योंकि इस दौरान मेडिकल सुविधाएं चालू रहेंगी, तो सुबह 6 से 10 बजे तक तथा शाम को 4 से 7 बजे तक घर-घर दूध भी पहुंचेगा। सब्जी, किराना सहित अन्य सामान शुक्रवार को ही जुटाना पड़ेगा। सभी प्रकार की दुकानें और संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार यह फैसले संक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए गुरुवार को हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए। विधायक चेतन्य काश्यप, कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, एसपी गौरव तिवारी, एडीएम जमुना भिड़े, एसडीएम शहर अभिषेक गहलोत उपस्थित रहे।
पेट्रोल पंप, किराना दुकानों पर लगी कतार
गुरुवार दोपहर लॉकडाउन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नागरिक बाजार पर टूट पड़े। किराना दुकानों पर देर रात तक भीड़ रही तो पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार लग गई। कई पेट्रोल पंप पर शाम तक ही पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद संचालकों को पंप बंद करना पड़े।
लॉकडाउन में यह रहेगी छूट
- दवाइयों की आपूर्ति व दुकानें और अस्पताल खुले रहेंगे।
- दूध सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच तथा शाम को 4 से 7 बजे तक घर-घर बंट सकेगा।
- जिले से बाहर जाने वालों की कोविड जांच की व्यवस्था तरणताल स्थित सिविक सेंटर पर की गई है।
- होटल या रेस्टोरेंट संचालक खाद्य पदार्थ पैकेट में बंद कर ग्राहकों को दे सकेंगे।
लॉकडाउन में ये रहेंगी पाबंदियां
- घर के बाहर होली खेलने पर प्रतिबंधित रहेगा। रंगपंचमी का त्योहार सार्वजनिक की जगह घर मनाया जाएगा।
- बाहर खासकर महाराष्ट्र व गुजरात से रेल व बस से आने वालों को शहर में प्रवेश करने पर कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी।
- रिपोर्ट नहीं दिखाने पर बाहरी से आने वालों को 7 दिन के लिए अनिवार्य रूप से होम आइसोलेट रहना होगा।
- होटल व रेस्टोरेंट में बिठाकर खिलाना, पिलाना पूरी प्रतिबंधित रहेगा।
- ठेले, खोमचे आदि पर खड़े रहकर किसी भी प्रकार के खाद्य या पेय पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।
सरकार को लेना पड़ा निर्णय, जागरूक रहना जरूरी : काश्यप- विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक रहना बहुत जरुरी है। आंकड़ों में कमी आना आवश्यक है अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। इसे रोकने के लिए शासन ने गुरुवार को रतलाम सहित प्रदेश के पांच शहरों में दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। दूध, मेडिकल और अस्पताल की सेवाएं बहाल रहेंगी।
शीतला सप्तमी, पुजारी करेंगे सांकेतिक पूजा
लॉकडाउन के दौरान रविवार को आने वाली शीतला सप्तमी पर भी महिलाओं को घर में ही सांकेतिक पूजा करना होगी। शीतला माता मंदिर और पूजा स्थलों पर आम व्यक्तियों, महिलाओं द्वारा पूजा करना प्रतिबंधित रहेगा, यहां केवल पुजारी पूजा करेंगे।