ट्रेन से कटकर युवक की मौत: ट्रेन से कटकर युवक की मौत-नशे में धुत होकर रात में आया था घर, सुबह रेल पटरी पर मिला शव, पत्नी-बच्चों के साथ रहता था ललपुर में

ट्रेन से कटकर युवक की मौत: ट्रेन से कटकर युवक की मौत-नशे में धुत होकर रात में आया था घर, सुबह रेल पटरी पर मिला शव, पत्नी-बच्चों के साथ रहता था ललपुर में


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Death Of A Young Man, Cut Off From A Train, Came Home At Night On Drunkenness, Dead Body Found On The Railway Track In The Morning, Lived With Wife And Children In Lalpur

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • छतरपुर का रहने वाला था मृतक, सूचना के बाद भी नहीं आए घरवाले
  • ग्वारीघाट की घटना, पुलिस जांच में जुटी

ग्वारीघाट क्षेत्र के ललपुर के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। युवक की पहचान पास में झोपड़ी डालकर रहने वाले युवक के रूप में हुई। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि वह रात में नशे में घर पहुंचा था। खान खाकर सो गया था। कब पटरी पर चला गया। घरवालों को भी खबर नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी मुन्नालाल भारिया (35) मूलत: छतरपुर का रहने वाला है। वह ललपुर में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहा था। वह शराब का लती था। पुलिस को उसकी पत्नी ने बताया कि रात 10.30 बजे के लगभग वह नशे की हालत में घर आया था। खाना खाकर सो गया था। सुबह पत्नी की आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं था। बस्ती के लाेग सुबह छह बजे रेल पटरी की ओर गए तो वहा क्षत-बिक्षत शव मिला। शोर सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची और पहचान की।
नशे में वह रेल पटरी पर गिर गया था
रेल पटरी के पास मुन्नालाल ने उलटी भी की थी। इसके बाद वह पटरी पर गिर गया था। उसी दौरान ट्रेन आई तो उसकी चपेट में आ गया। उसका पूरा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। टीआई ग्वारीघाट विजय परस्त के मुताबिक पीएम के बाद शव मरचुरी में रखवा दिया गया है। उसके घरवालों को खबर दी गई, लेकिन वे अभी तक नहीं आ पाए हैं। घर में पत्नी व छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link