दक्षिण-मध्य रेलवे में मेगा ब्लॉक: इंदौर-कोच्चुवेली जाने वाली ट्रेन 5 और 12 अप्रैल को, कोच्चुवेली से इंदौर आने वाली ट्रेन 3 और 10 अप्रैल को निरस्त रहेगी

दक्षिण-मध्य रेलवे में मेगा ब्लॉक: इंदौर-कोच्चुवेली जाने वाली ट्रेन 5 और 12 अप्रैल को, कोच्चुवेली से इंदौर आने वाली ट्रेन 3 और 10 अप्रैल को निरस्त रहेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Train Going From Indore To Kochuveli Will Be Canceled On April 5 And 12, The Train Coming From Kochuveli To Indore Will Be Canceled On April 3 And 10

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर-कोचुवेली एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने 5 और 12 अप्रैल को निरस्त कर दिया है। वहीं, कोच्चुवेली से इंदौर आने में ट्रेन 10 अप्रैल को निरस्त रहेगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार दक्षिण-मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 4 से 17 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक लिया है। इस कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इसमें इंदौर-कोचुवेली ट्रेन भी शामिल है।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 02645 इंदौर कोच्चुवेली स्पेशल एक्सप्रेस : 5 और 12 अप्रैल को इंदौर से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 02646 कोच्चुवेली इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस : कोच्चुवेली से 3 और 10 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 02975 मैसूरू जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस : मैसूरू से 8, 10, 15 और 17 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 02976 जयपुर मैसूरू स्पेशल एक्सप्रेस: जयपुर से 5, 7, 12 और 14 अप्रैल को निरस्त रहेगी।

लिंगमपल्ली-इंदौर स्पेशल ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे ने लिंगमपल्ली-इंदौर स्पेशल ट्रेन (09015) के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल से ट्रेन आगामी आदेश तक लिंगमपल्ली से रात 9.50 की जगह 10 मिनट पहले रात 9.40 बजे चलेगी। वहीं, इंदौर से ट्रेन के समय में बदलाव रेलवे ने नहीं किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link